Move to Jagran APP

Delhi Street Vendors Guideline: सुबह 10 से रात 8 बजे तक काम कर सकेंगे रेहड़ी-पटरी और फेरीवाले

Delhi Street Vendors Guideline रेहड़ी-पटरी वालों को शारीरिक दूरी मास्क लगाने के साथ अन्य सभी एहतियाती कदम उठाने होंगे जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव नहीं हो।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:52 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:49 AM (IST)
Delhi Street Vendors Guideline: सुबह 10 से रात 8 बजे तक काम कर सकेंगे रेहड़ी-पटरी और फेरीवाले

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Delhi Street Vendors Guideline:  कोरोना संकट के चलते 120 दिनों से परेशान चल रहे रेहड़ी पटरी व फेरीवालों को दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जारी आदेश में सुबह दस बजे से रात 8 बजे तक रेहड़ी पटरी लगाने की अनुमति दे दी है। दिल्ली में करीब 5 लाख रेहड़ी पटरी और फेरी लगाने वाले हैं।

साप्ताहिक बाजारों को अभी अनुमति नहीं: मुख्य सचिव

रेहड़ी पटरी वालों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई अनुमति के बाद शाम के समय मुख्य सचिव विजय देव ने भी इस बारे में आदेश जारी कर दिया।सभी जिलाधिकारियों को दिए गए आदेश में उन्होंने साफ तौर पर कहा है साप्ताहिक बाजारों को नहीं दी जाएगी। वहीं कंटेनमेंट जोन में रेहड़ी पटरी वालों को भी अनुमति नहीं होगी। मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य होगा। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि प्रारंभ में 1 सप्ताह के लिए अनुमति दी जाती है।इस दौरान के अनुभव के आधार पर आगे के लिए अनुमति दी जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी और क्रमिक लॉकडाउन के चलते बड़े पैमाने पर कारोबार प्रभावित हुआ है। ऐसे में रेहड़ी पटरी नहीं लगने से इन लोगों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति थी और उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दिल्ली सरकार अब इस संबंध में विशेष आदेश जारी कर रही है। इसके तहत रेहड़ी-पटरी और फेरीवाले दिल्ली में फिर से अपना काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें रेहड़ी-पटरी लगाने की सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही अनुमति होगी। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक दूरी, मास्क के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। साथ ही सैनिटाइजर सहित अन्य सभी एहतियाती उपायों को भी सुनिश्चित करना होगा।

चार माह बाद सजा बाजार तो चेहरे पर खिली मुस्कान

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद दिल्ली में कई स्थानों पर रेहड़ी और पटरी का बाजार सज गया। यही नहीं कुछ लोगों ने यहां पहुंचकर खरीदारी भी की। कनॉट प्लेस और जनपथ में करीब चार महीने बाद बाजार सजा तो दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठी। जनपथ पर पटरी लगाने वाले दुकानदार सलीम खान ने बताया कि चार महीने से वह घर पर थे। ऐसे में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद रोजी-रोटी का संकट दूर होने की उम्मीद जगी है। वहीं दुकानदार अर¨वद वर्मा ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बड़ी राहत दी है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को जहां परिवार चलाने में मदद मिलेगी, वहीं आम लोगों को भी जरूरत की सामान सस्ते दाम पर मिल सकेगी।

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने रेहड़ी-पटरी और फेरीवालों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में रेहड़ी-पटरी व फेरीवालों को अपने काम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब वे रोजाना सुबह 10 से रात 8 बजे तक काम कर सकते हैं। इसी के साथ उन्हें शारीरिक दूरी, मास्क लगाने के साथ अन्य सभी एहतियाती कदम उठाने होंगे, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव नहीं हो। वहीं, साप्ताहिक बाजारों में अब भी पुराने वाले प्रतिबंध ही लागू रहेंगे, वहां पर रेहड़ी नहीं लगाई जा सकेगी। इसी के साथ कंटेनमेंट जोन में भी रेहड़ी पटरी लगाने और फेरीवालों को इजाजत नहीं मिली है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.