Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई जगह पर जीरो विजिबिलिटी होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी

Delhi Dense Fog नए साल का आगाज ठंड के साथ घने कोहरे ने भी किया। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा नजर आया। इस दौरान सड़कों पर लोग फॉग लाइट जलाकर अपना सफर करते नजर आए।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:15 AM (IST)
Hero Image
सड़कों पर लोग फॉग लाइट जलाकर अपना सफर करते नजर आए।

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित राज्यों लद्दाख औऱ जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कंपकंपी जारी है। वहीं, नए साल का आगाज ठंड के साथ घने कोहरे ने भी किया। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा नजर आया। इस दौरान सड़कों पर लोग फॉग लाइट जलाकर अपना सफर करते नजर आए। 

वहीं, इस बार दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और औसत अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस लिहाज से पिछले डेढ़ दशक में दिसंबर माह में औसत न्यूनतम तापमान दूसरी बार सबसे कम रहा। वर्ष 2005 के बाद सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान दो साल पहले वर्ष 2018 के दिसंबर में था।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2018 में दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था। 2019 के यह 7.6 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में वर्ष 2005 के बाद वर्ष 2018 में दिसंबर का महीना सबसे अधिक ठंडा रहा।

इसके बाद अब वर्ष 2020 का दिसंबर महीना सबसे ठंडा रहा। इस बार दिसंबर में आठ दिन शीतलहर चली। वर्ष 2018 में भी दिसंबर में आठ दिन शीतलहर चली थी, जबकि 1965 में नौ दिन शीतलहर थी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को ठंड और कोहरे के चलते ये ट्रेनें देरी से चलीं

  • भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-1.22 घंटे
  • सियालदह-नई दिल्ली एसी विशेष-1.31 घंटे
  • मुंबई बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस-36 मिनट
  • देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस-27 मिनट
  • रांची-नई दिल्ली एसी विशेष-1.17 घंटे
  • मंडुआडीह-नई दिल्ली त्योहार विशेष-50 मिनट
  • जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-1.30 घंटे
  • ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस-28 मिनट
  • चेन्नई सेंट्रल- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-26 मिनट
  • नई दिल्ली-गया त्योहार विशेष-1.46 घंटे
  • त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-1.12 घंटे
  • अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस-3.21 घंटे
  • जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-21 मिनट
  • नई दिल्ली- चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस-22 मिनट
  • मुंबई बांद्रा टर्मिनल- हरिद्वार त्योहार विशेष-57 मिनट
  • मुंबई सीएसएमटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस-19 मिनट
  • एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्ष्यद्वीप एक्सप्रेस-56 मिनट
  • पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नंदन कानन एक्सप्रेस-21 मिनट
  • बरेली-भुज त्योहार विशेष-34 मिनट
  • अंबाला कैंट-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-25 मिनट
  • फाजिल्का-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-1.52 घंटे
  • श्री गंगानगर-पुरानी दिल्ली त्योहार विशेष-15 मिनट

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।