Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime Report: आर्म्स एक्ट के मामलों में कमी के बावजूद हथियारों की बरामदगी हुई ज्यादा; ये आंकड़े उड़ा देंगे होश

Delhi Crime Cases राजधानी में होने वाली आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल काफी बढ़ा गया है। यही कारण है कि इस वर्ष के शुरुआती छह माह में आर्म्स एक्ट के मामलों में तो कमी आई है लेकिन अपराधियों के पास से हथियारों की बरामदगी अधिक हुई है। हत्या लूटपाट डकैती जैसे अपराधों में नाबालिग युवा और वयस्क तक सभी पिस्टल कट्टा चाकू आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं।

By Dhananjai MishraEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Mon, 09 Oct 2023 10:37 AM (IST)
Hero Image
आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल काफी बढ़ा गया है। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में होने वाली आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल काफी बढ़ा गया है। यही कारण है कि इस वर्ष के शुरुआती छह माह में आर्म्स एक्ट के मामलों में तो कमी आई है, लेकिन अपराधियों के पास से हथियारों की बरामदगी अधिक हुई है।

हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में नाबालिग, युवा और वयस्क तक सभी पिस्टल, कट्टा, चाकू आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह हथियार अवैध होते हैं और हथियार तस्करों से खरीदे जाते हैं।

आर्म्स एक्ट में दर्ज मामलों की यह है स्थिति

वर्ष मामले गिरफ्तारी हथियार मिले
2022 2227 2518 782
2023 1853 2118 873
  • वर्ष 2023 में 248 आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
  • वर्ष 2022 में 288 आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
  • वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के 16 प्रतिशत कम मामले दर्ज हुए वर्ष 2022 की तुलना में।
  • वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के मामले में 10 प्रतिशत अधिक हथियारों की बरामदगी हुई वर्ष 2022 की तुलना में।

यह भी पढ़ें- अपराधियों का डाटाबेस तैयार करने में हरियाणा पुलिस शीर्ष पर, NCRB ने मई की रैंकिंग में दिया प्रथम स्थान

दिल्ली में अपराध का ग्राफ

वर्ष हत्या डकैती झपटमारी लूट
2022 256 8 4687 1161
2023 266 9 3814 779 

हत्या के मामले सुलझाने की स्थिति

वर्ष हत्या सुलझाए गिरफ्तारी
2022 256 241 534
2023 266 247 643

झपटमारी के मामले सुलझाने की स्थित

वर्ष झपटमारी सुलझाए गिरफ्तारी
2022 4687 2661 3279
2023 3814 1925 2532

लूट के मामले सुलझाने की स्थित

वर्ष लूट सुलझाए गिरफ्तारी
2022 1161 1083 2046
2023 779 741 1519

रिपोर्ट इनपुट- धनंजय मिश्रा

यह भी पढ़ें- Delhi News : फ्रेंच फ्राइज की दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में युवक ने मारा डंडा, आठ साल की बच्ची झुलसी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर