Move to Jagran APP

बिकिनी गर्ल Viral Video की सच्चाई, बस में चढ़ने के बाद लड़की के साथ क्या हुआ? अधिकारियों की जुबानी पूरी कहानी

DIMTS से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार को कलस्टर बस DL1PD 5819 GHD 1 रूट नंबर 926/26 पर घटी। अधिकारी ने बताया कि यह बस शिवाजी स्टेडियम की ओर जा रही थी कि तभी पंजाबी बाग बस स्टैंड पर यह लड़की अर्धनग्न स्थिति में बस में चढ़ी जहां ड्राइवर और यात्रियों ने आपत्ति जताई। इसके बाद लड़की वहां से निकल जाती है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:16 PM (IST)
Hero Image
DTC बस में बिकिनी गर्ल की कहानी अधिकारियों ने बताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कलस्टर बस में एक लड़की के अर्धनग्न स्थिति में बस में चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। घटना पर लड़की की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं इस वीडियो की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठ रहे थे, हालांकि DIMTS के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना को सच बताया है।

DIMTS से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार को कलस्टर बस DL1PD 5819 GHD 1 रूट नंबर 926/26 पर घटी। अधिकारी ने बताया कि यह बस शिवाजी स्टेडियम की ओर जा रही थी कि तभी पंजाबी बाग बस स्टैंड पर यह लड़की अर्धनग्न स्थिति में बस में चढ़ी, जहां ड्राइवर और यात्रियों ने आपत्ति जताई। इसी दौरान किसी ने पीसीआर को फोन किया और 10 मिनट के बाद यह लड़की बस से उतर गई।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़की अर्धनग्न हालत में बस में चढ़ती है। उसके सवार होते ही वहां मौजूद लोग शरमा जाते हैं। उसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे वहां बैठे लोग चले जाते हैं और बस खाली हो जाती है। अर्धनग्न लड़की बस में इधर-उधर घूमती रहती है। इसी बीच सामने बैठे किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली की बस में बिकिनी गर्ल... मेट्रो के बाद Bus में भी सामने आया ये मामला, वायरल VIDEO पर बंटा सोशल मीडिया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।