Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro में अब नहीं करना पड़ेगा भीड़ का सामना, DMRC ने लिया बड़ा फैसला; पढ़ें डिटेल्स

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार और शनिवार को 84 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। दरअसल मेट्रो में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने यह फैसला लिया है। 20 अगस्त को 7749682 यात्री यात्राओं का रिकॉर्ड बना है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 13 Sep 2024 10:27 PM (IST)
Hero Image
Delhi Metro ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का लिया निर्णय।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। 13 फरवरी को अधिकतम यात्री यात्रा 71,09,938 दर्ज की गई थी। पिछले एक माह में 17 बार यह रिकॉर्ड टूट चुका है। 20 अगस्त को 77,49,682 यात्री यात्राओं का रिकॉर्ड है। यात्री यात्रा की गणना एक यात्री द्वारा एक बार में अलग-अलग कॉरिडोर में की गई यात्रा के अनुसार की जाती है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार और शनिवार को 84 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। 29 इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। डीएमआरसी सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप, वाट्सऐप, पेटीएम, अमेजन पे सहित कई माध्यमों से टिकट खरीदने की सुविधा मिलने से भी मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

तिथि यात्री यात्रा
20 अगस्त 77,49,682
09 सितंबर 77,16,910
10 सितंबर 75,71,124
11 सितंबर 75,50,620
12 सितंबर 73,25,403

यह भी पढ़ेंः Delhi Metro ने रचा नया इतिहास, मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा पुराना रिकॉर्ड; DMRC ने दी जानकारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर