Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मां मेरी चिंता मत करना', 12 साल के मासूम की करोल बाग हादसे में गई जान; आंखें भिगो देगी अमन की कहानी

Karol Bagh Collapsed राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।

By mohammed saqib Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:51 AM (IST)
Hero Image
Delhi Building Collapsed: अमन ने घर से निकलते समय मां से कहा था मेरी चिंता मत करना। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।

उसके पिता की मौत हो चुकी है। अमन के गांव के रहने वाले आरिफ ने बताया कि वह काम सीख कर घर के आर्थिक हालात ठीक करने के लिए अपने गांव के लोगों के साथ आया था।

आरिफ ने बताया कि बापा नगर में रामपुर यूपी से करीब 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। अमन के परिवार में मां महफूजा और एक छोटी बहन है। अमन के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसकी मां गांव में मजदूरी और खेतों में काम कर परिवार चलाती है।

इकलौता बेटा, जो बड़ा होकर मां का सहारा बनता अब वह भी छिन गया। आरिफ ने बताया कि महफूजा पर पहले पति की मौत का गम और अब बेटे की मौत की खबर उन पर पहाड़ बनकर टूटी है।

दो भाइयों की मौत से सदमें में तीसरा भाई

हादसे में अपने दो भाइयों को गंवाने वाले मुईम ने कहा कि उसने एक ही झटके में अपने दो भाइयों को खो दिया। उसे यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। दस साल पहले बापा नगर में उनके बड़े भाई मुजीब आए थे। भाई को अकेला काम करता देख वह भाई मुकीम के साथ करीब दो साल पहले यहां आए था।

रात में हम सब भाइयों ने एक साथ खाना खाया था। वह पहली मंजिल पर थे, जबकि उनके दोनों भाई तीसरी मंजिल पर थे। सुबह धमाके (bapa nagar Tragedy) की आवाज सुनाई दी। जब तक वह कुछ समझ पाते मकान के ऊपर का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। वह तुरंत मलबे को हटाकर अपने भाइयों को खोजने लगा।

पुलिस और दलकल की टीम ने मलबे से शव को निकाला बाहर

इस बीच दमकल व पुलिस भी आ गई। उसने लोगों की मदद से मुकीम को मलबे से बाहर निकाला। बाद में दमकल कर्मियों ने मुजीब को मलबे से बाहर निकाला। दोनों की सांसे चल रही थीं, वह गंभीर रूप से घायल थे। शाम को पता चला उसके दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे।

वहीं हादसे में जान गांवने वाला मोहसिन चौथा शख्स है। वह अपने दो भाई सनी व समी उल्हा के साथ बापा नगर स्थित कारखाने में काम करता था। घटना के वक्त तीनों भाई तीसरे मंजिल पर थे। घटना में मोहसिन के दोनों भाईयों को भी गंभीर चोट आई हैं।

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के फैंस हो जाएं सावधान! दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले हो रही ठगी; पुलिस ने दी चेतावनी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर