Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेयर चुनावः डॉली शर्मा होंगी गाजियाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी

नगरीय निकाय के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस ने शनिवार को नौ और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 05 Nov 2017 02:55 PM (IST)
Hero Image
मेयर चुनावः डॉली शर्मा होंगी गाजियाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी

गाजियाबाद (जेएनएन)। नगरीय निकाय के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस ने शनिवार को नौ और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इसमें झांसी से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस इससे पहले शुक्रवार को चार महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है जिन्हें मिलाकर अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 13 हो चुकी है।

कांग्रेस की दूसरी सूची में गाजियाबाद से डॉली शर्मा, मथुरा-वृंदावन से मोहन सिंह, सहारनपुर से शशि वालिया, मुरादाबाद से रिजवान कुरेशी, बरेली से अजय शुक्ला, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, वाराणसी से शालिनी यादव, अलीगढ़ से मधुकर शर्मा और फीरोजाबाद से शाहजहां परवीन को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने 15 और जिलों में नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी भी घोषित किए हैं। ये जिले मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, इटावा, बांदा, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर, देवरिया, बहराइच, आगरा, फीरोजाबाद और बदायूं हैं।

20 जिलों के उम्मीदवारों की सूची पार्टी ने शुक्रवार को ही जारी कर दी थी। इस तरह कांग्रेस 35 जिलों में नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि पार्षद व सभासद पदों के उम्मीदवारों की घोषणा स्थानीय स्तर पर की जा रही है। प्रत्याशियों का चयन जिला स्तर पर गठित समितियों की संस्तुतियों पर किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें