Move to Jagran APP

Drink and Drive Fine: दिल्ली वालों के लिए चेतावनी! शराब पीकर चलाई गाड़ी तो भरना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

Drink and Drive Fine in Delhi एक जनवरी से 31 मार्च तक यातायात पुलिस ने पूरी दिल्ली में विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 5384 चालान काटे। इसी तीन माह की अवधि के दौरान 2021 में केवल 286 और 2022 में 399 चालान काटे गए।

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Tue, 18 Apr 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
Drink and Drive Fine: शराब पीकर चलाई गाड़ी तो भरना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली। Drink and Drive Fine in Delhi :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। सबसे अधिक मौत शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होती हैं। साल दर साल दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमें कमी लाने के उद्देश्य से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई कदम उठाए हैं।

5384 लोगों का कटा चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने वर्तमान वर्ष में जिस तरह का अभियान चलाया है, उस तरह का प्रभावी अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया।

एक जनवरी से 31 मार्च तक यातायात पुलिस ने पूरी दिल्ली में विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 5384 चालान काटे। इसी तीन माह की अवधि के दौरान 2021 में केवल 286 और 2022 में 399 चालान काटे गए।

जागरूकता के लिए पुलिस लगाती है शिविर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के अलावा पुलिस समय-समय पर स्कूलों, कालेजों व प्रमुख चौराहों पर समाज के सभी वर्गों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करती है। शिविर में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लघु फिल्म दिखाने के साथ, व्याख्यान और शैक्षिक साहित्य भी वितरित किए जाते हैं।

इन जगहों पर पकड़े जाते हैं सबसे ज्यादा लोग

  • पंजाबी बाग क्लब रोड
  • राजौरी गार्डन
  • नजफगढ़ रोड
  • लाजपत नगर
  • सरिता विहार
  • बदरपुर
  • महरौली
  • हौज खास
  • वसंत कुंज 
इस संबंध में दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि नशे में ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई करने का मुख्य उद्देश्य रात के समय सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा करना है।

रात के समय सड़क हादसों का मुख्य कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है। रात के समय पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।