Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi University: डीयू में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश के लिए ट्रायल आज से, आधे घंटे पहले पहुंचे छात्र

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश के लिए ट्रायल बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। चार दिन तक विभिन्न कालेजों में ट्रायल चलेंगे। 20 से अधिक खेलों के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। डीयू की ओर से पहले ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। छात्रों को वेबसाइट पर जारी नए शेड्यूल को देखकर जाने की सलाह दी गई है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Thu, 10 Aug 2023 01:02 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश के लिए ट्रायल आज से, आधे घंटे पहले पहुंचे छात्र

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश के लिए ट्रायल बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। चार दिन तक विभिन्न कॉलेजों में ट्रायल चलेंगे। 20 से अधिक खेलों के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। डीयू की ओर से पहले ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।

छात्रों को वेबसाइट पर जारी नए शेड्यूल को देखकर जाने की सलाह दी गई है। छात्रों को तय समय से आधे घंटे पहले ट्रायल के स्थल पर पहुंचना होगा। छात्रों को खेल के अनुरूप किट पहननी होगी। इसके अलावा उन्हें सीएसएएस स्नातक के पंजीकरण की प्रिंट कॉपी और पहचान पत्र साथ लाना होगा।

डीयू खेल परिषद के डायरेक्टर प्रो. अनिल कलकल ने कहा, छात्रों को दिए गए निर्देशों को पालन करना होगा। कुछ खेलों में उन्हें अपने साथ खेल सामग्री लेकर आनी होगी। उसके बगैर वे ट्रायल नहीं दे पाएंगे। ट्रायल के आधे घंटे से पहले पहुंचना होगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, अगर छात्र संख्या बढ़ती है तो ट्रायल की तिथि को 14 अगस्त से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जगह की समस्या के चलते कुछ खेलों के ट्रायल की तिथियां और स्थल बदले गए हैं। छात्रों को अभिभावकों को ट्रायल स्थल पर लाने की इजाजत नहीं होगी। विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स ट्रायल समिति जरूरत के मुताबिक ट्रायल में बदलाव करने में सक्षम है।

ट्रायल का नया शेड्यूल

10 अगस्त को होने वाले ट्रायल

एथलेटिक्स के महिला और पुरुष के लिए ट्रायल डीयू के पोलोग्राउंड पर सुबह 9 बजे से होंगे। शतरंज महिला और पुरुष के लिए और डीयू के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के मल्टीपरपज हाल में सुबह 9 बजे से होंगे। क्रिकेट के पुरुषों के लिए पीजीडीएवी कॉलेज नेहरू नगर में और महिलाओं के जीसस एंड मेरी कॉलेज चाणक्यपुरी में सुबह 9 बजे से। हैंडबाल पुरुषों के लिए राजधानी कॉलेज राजा गार्डन में सुबह 9 बजे से।

हाकी पुरुषों के लिए श्यामलाल कॉलेज जीटी रोड शाहदरा, सुबह 8:30 बजे से। स्क्वैश महिला व पुरुष स्क्वैश कोर्ट एरेना आईआईटी दिल्ली सुबह 9 बजे से। टेबल टेनिस महिला व पुरुष के लिए डीयू स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के मल्टीपरपज हाल में सुबह 9.30 बजे से और ताइक्वांडो महिला व पुरुष सुबह 9 बजे से। वालीबाल महिलाओं के लिए माता सुंदरी कॉलेज, माता सुंदरी लेन में सुबह 9 बजे।

11 अगस्त के होने वाले ट्रायल

आर्चरी महिला व पुरुष डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, यमुना विहार में सुबह 9 गबजे से। बास्केटबाल पुरुष श्रीराम कॉलेज आफ कामर्स में सुबह 9 बजे से। फुटबाल महिला डीयू के रग्बी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से। जिम्नास्टिक महिला और पुरुष द जिम्नास्टिक एकेडमी धूलसिरास सेक्टर 24 द्वारका में सुबह 10 बजे से।

जूडो महिला व पुरुष डीयू के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से। साफ्टटबाल महिला लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार सुबह 9 बजे से। टेनिस महिला व पुरुष श्री वेंकेटश्वरा कॉलेज में सुबह 8.30 बजे से। वेट लिफ्टिंग महिला व पुरुष रामानुजम कॉलेज, कालकाजी में सुबह 9 बजे से।

12 अगस्त को होने वाले ट्रायल

बेसबाल पुरुषों के लिए डीयू के रग्बी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से। बास्केटबाल महिला मैत्रेयी कॉलेज बापू धाम चाणक्यपुरी सुबह 9 बजे से। बास्केटबाल महिला मैत्रेयी कॉलेज, बापू धाम चाणक्यपुरी सुबह 9 बजे से। बाक्सिंग महिला व पुरुष ईशानी सर्वोदय कन्या विद्यालय ब्लाक जी साकेत में सुबह 9 बजे से।

हाकी और कबड्डी महिला श्यामलाल कॉलेज जीटी रोड शाहदरा, सुबह 8:30 बजे से। तैराकी महिला व पुरुष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल काम्प्लेक्स, तालकटोरा गार्डन में सुबह 9:30 बजे से। वालीबाल पुरुष पीजीडीएवी कॉलेज नेहरू नगर सुबह 9 बजे से।

14 अगस्त को होने वाले ट्रायल

बेडमिंटन महिला व पुरुष डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मल्टीपरपज हाल में सुबह 9 बजे से। फेंसिंग महिला और पुरुष, डीयू के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे। फुटबाल पुरुष डीयू के रग्बी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से। हैंडबाल महिला शहीद राजगुरु कॉलेज एप्लाइड साइंस फार विमेन में सुबह 9 बजे से।

कबड्डी श्यामलाल कॉलेज, जीटी रोड शाहदरा में सुबह 8:30 बजे से। खो-खो महिला व पुरुष, डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज यमुना विहार में सुबह 9 बजे से। नेटबाल महिला डीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से। शूटिंग महिला व पुरुष डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज में सुबह 9.30 बजे से। रेसलिंग महिला व पुरुष स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से।

इन खेलों में लानी होगी खेल सामग्री

बैडमिंटन के लिए योनेक्स एएस-शटल काक, बेसबाल के लिए क्राउन सुपर प्लस 450 सी, शतरंज के लिए शतरंज बोर्ड और शतरंज क्लाक, क्रिकेट के लिए सोनेक्स टेस्ट सिलेक्शन बाल, हाकी के लिए एस्ट्रो टर्फ हाकी बाल, साफ्टबाल के लिए चैंपियन सुपर 530सी, स्कैवेश के लिए डनलप यलो डाट बाल, शूटिंग के लिए शूटिंग वेपन, गोलिया और पैलेट लाने होंगे। टेबल टेनिस के लिए टीटीएफआइ या आईटीटीएफ से सत्यापित प्लास्टिक बाल लानी होगी। टेनिस के लिए विल्सन बाल लानी होगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर