DUSU Chunav 2025 Live: डूसू चुनाव के परिणाम आने शुरू, किस कॉलेज में किसने मारी बाजी? देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के लिए आज मतदान हो रहा है जिसमें 52 कॉलेजों के छात्र सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए वोट डाल रहे हैं। इस बार चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 2.75 लाख छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 19 सितंबर को होगी।

डिजिटल डेस्क, पूर्वी दिल्ली। DUSU Chunav 2025 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए आज गुरुवार (18-09-2025) को वोटिंग हुई। इन चुनावों में 52 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए मतदान किया। इस बार चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाई।
बता दें कि एबीवीपी ने छह सीट जीती हैं। सचिव पद पर एनएसयूआई की उम्मीदवार जीती हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार, विजय उम्मीदवार सादगी के साथ जश्न मनाएंगे। ढोल नहीं बजेगा और न रैली निकलेगी। विवेकानंद कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पर हिमांशी गोस्वमी जीती हैं।
दक्षिणी दिल्ली स्थित शहीद भगत सिंह कालेज में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर बीए (आनर्स) से दीपक यादव जीते। उपाध्यक्ष पद पर बीए (प्रोग्राम) से निखिल कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज कराई। सेंट्रल काउंसलर पद पर गौरव सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।
शाम के 5:45 बजे तक 43 पोलिंग स्टेशनों से EVM पहुंच चुकी थी। इन सभी पोलिंग बूथों के कुल वोट 133412 थे, जिनमें से 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ है। अभी तक कुल 39.45 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
विकासपुरी स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फीजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन इन स्पोर्ट्स साइंस के परिणाम में एबीवीपी ने मारी बाजी। यहां प्रवीण सोलंकी बने प्रेसिडेंट। निर्दलीय उम्मीदवार हर्षिता रावत को किया पराजित। श्याम लाल कॉलेज मॉर्निंग में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश मावी जीते।
कैर स्थित भगिनी निवेदिता कॉलेज छात्र संघ चुनाव में ABVP पैनल की हुई जीत। अध्यक्ष पद पर 158 वोट से दीक्षा के साथ सभी जीते।
बता दें कि डूसू व कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात रही। दिल्ली पुलिस छात्रों के आईकार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दे रही है।
हाईकोर्ट के आदेश डूसू चुनाव व कॉलेज छात्र संघ चुनाव में बहुत सख्ती है। इस बार चुनाव में विद्यार्थियों में उत्साह भी नजर नहीं आ रहा है। श्याम लाल कॉलेज में बूथ खाली पड़े हैं।
वहीं, बूथ पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। कॉलेज के गेट पर मोबाइल साथ लाने वाले विद्यार्थियों को रोका जा रहा है। विद्यार्थी मोबाइल को लेकर परेशान है। नेपाल में इस वक्त जो हालात है। वह डूसू चुनाव में भी देखने को मिल रहे। बहुत से विद्यार्थी डीयू में करप्शन बंद करवाने को लेकर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वहीं, नार्थ कैंपस आर्ट फैकल्टी में मतदान के लिए छात्र पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां केवल लॉ सेंटर वालों को आने की इजाजत दी है।
मिरांडा हाउस कॉलेज में डूसू चुनाव में मतदान के लिए कतार में खड़ी छात्राएं।
उधर, रामलाल आनंद कॉलेज में मतदान के लिए छात्र-छात्राएं लाइन में खड़े हैं।
जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम को 7:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम (EVM) और कॉलेज काउंसलर के लिए बैलेट पेपर का उपयोग होगा। वहीं, चुनाव के बाद 19 सितंबर को मतगणना होगी। इस बार 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
यह भी पढ़ें- DUSU Chunav 2025: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र करेंगे 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
बताया गया कि डूसू चुनाव (DUSU Chunav) के लिए 52 कॉलेज व केंद्रों में ईवीएम के लिए 195 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बैलेट पेपर के लिए 780 बूथ बनाए हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हर कॉलेज में छात्रों की संख्या के हिसाब से ईवीएम भेजी गई हैं। हर एक हजार छात्र पर लगभग एक ईवीएम भेजी गई है। कॉलेज में छह हजार से अधिक छात्र हैं, तो वहां सात ईवीएम भेजी गई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।