Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का दिल्ली के निजी अस्पतालों में भी दिखा असर, करीब साढ़े चार घंटे प्रभावित रही चिकित्सा व्यवस्था

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने का असर एम्स सहित दिल्ली के किसी बड़े सरकारी अस्पताल में नहीं दिखा। अधिकतर प्राइवेट अस्पताल में काम के दौरान दिक्कतें आईं। मैक्स हेल्थकेयर के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पतालों के कंप्यूटर में क्राउडस्ट्राइक एंटीवायरस एंड प्वाइंट का सॉफ्टवेयर अपलोड है। सुबह करीब 10 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद कर दिया।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM (IST)
Hero Image
निजी क्षेत्र के कई अस्पतालों में करीब साढ़े चार घंटा कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित रहा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने का असर एम्स सहित दिल्ली के किसी बड़े सरकारी अस्पताल में नहीं दिखा। इस वजह से एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी अस्पतालों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। लेकिन निजी क्षेत्र के कई अस्पतालों में करीब साढ़े चार घंटा कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित रहा।

इसका असर मरीजों के इलाज और चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ी। इस दौरान अस्पतालों में मैनुअल तरीके से मरीजों के ओपीडी कार्ड और बिल भुगतान की प्रक्रिया की गई। इस वजह से कामकाज की गति धीमी रही। इसका असर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

मैक्स अस्पताल में दिखा असर

मैक्स हेल्थकेयर के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पतालों के कंप्यूटर में क्राउडस्ट्राइक एंटीवायरस एंड प्वाइंट का सॉफ्टवेयर अपलोड है। सुबह करीब 10 बजे यह एंटीवायरस सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल में मरीजों के इलाज व देखभाल में इस्तेमाल होने वाले कई सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद कर दिया।

इस वजह से मरीजों के इलाज से जुड़ी प्रक्रिया मैनुअल तरीके करनी पड़ी। इसके बाद सिस्टम दोबारा शुरू हुआ। तब जाकर नियमित तरीके से चिकित्सा व्यवस्था का संचालन शुरू हो सका। मैक्स के दिल्ली में पांच बड़े अस्पताल हैं। इन सब में इसका असर देखने को मिला। इसके अलावा गंगाराम, फोर्टिस सहित कई अन्य अस्पतालों में भी इसका असर रहा।

गंगाराम अस्पताल में दोपहर 3.30 तक रहा काम प्रभावित

गंगाराम अस्पताल ने बयान जारी कहा कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण अस्पताल के कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित हुए। इस वजह से चिकित्सा सेवाओं के लिए मैनुअल तरीके से काम लिया गया। दोपहर 3:30 बजे स्थिति सामान्य हुई।

फोर्टिस के प्रवक्ता का कहना है कि डायग्नोस्टिक सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। जिसका कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया गया और अस्पताल के कंप्यूटर सिस्टम सामान्य रूप से चलते रहे। अपोलो अस्पताल प्रशासन का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने का अस्पताल पर कोई असर नहीं पड़ा। सामान्य रूप से कामकाज हुआ।

सरकारी अस्पतालों में नहीं हुई कोई दिक्कत

एम्स का कहना है कि वह माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड का इस्तेमाल नहीं करना। एम्स का अपना लोकल सर्वर है। इसलिए अस्पताल के सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल का कहना है कि वे एनआइसी (राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र) का सर्वर इस्तेमाल करते हैं। यह सर्वर ठीक काम रहा था। इसलिए अस्पताल में कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें- IGI Airport: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त असर, 47 उड़ानें रद्द; 170 में हुई देरी