Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Power Supply: प्रचंड गर्मी से बचने को एसी-कूलर बने सहारा, मई में बिजली की बढ़ी इतनी मांग कि टूट गया रिकॉर्ड

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी है। सोमवार अपराह्न 322 बजे अधिकतम मांग 7572 मेगावाट तक पहुंच गई। इससे पहले मई में इतनी मांग कभी नहीं रही है। मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में मांग 8200 मेगावाट से ऊपर ऊपर पहुंच सकती है। मई में ही मांग में 28 सौ मेगावाट से अधिक की वृद्धि हुई है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 20 May 2024 07:27 PM (IST)
Hero Image
प्रचंड गर्मी से बचने को एसी-कूलर बने सहारा, मई में बिजली की बढ़ी इतनी मांग कि टूट गया रिकॉर्ड

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी है। सोमवार अपराह्न 3:22 बजे अधिकतम मांग 7572 मेगावाट तक पहुंच गई। इससे पहले मई में इतनी मांग कभी नहीं रही है। मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में मांग 8200 मेगावाट से ऊपर ऊपर पहुंच सकती है। मई में ही मांग में 28 सौ मेगावाट से अधिक की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड 29 जून, 2022 को बना था। उस दिन मांग 7695 मेगावाट तक पहुंच गई थी। यदि मौसम का यही हाल रहा तो अगले कुछ दिनों में यह रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन सात हजार मेगावाट से मांग ऊपर रही है।

एसी, कूलर का प्रयोग बढ़ा

अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग में भी वृद्धि हो रही है। बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि गर्मी के कारण एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे आदि का उपयोग अधिक हो रहा है, जिससे बिजली की मांग बढ़ रही है।

मई में बिजली की अधिकतम मांग

तिथि             2024        2023         2022

एक मई        4738         3644         6048

पांच मई        5363         3963         5409

10 मई          6529         4630        6270

15मई           6486         5733        6732

17 मई          6987         5953        6786

18 मई          7174         5595        6665

19 मई          7164         5518        7070

20 मई          7572         5527        6943

पिछले वर्ष अधिकतम मांग 22 अगस्त, 2023 को 7438 मेगावाट थी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर