Delhi News: रुपये चोरी के शक में कर्मचारी की पीट-पीटकर कर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने रुपये चोरी के शक में अपने कर्मचारी की पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार रात को उसने सच पता लगाने के लिए सुभाष की पिटाई की थी। ज्यादा मारपीट से उसकी मौत हो गई थी। वह घबरा गया था जिसके बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जौहरीपुर इलाके में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने रुपये चोरी के शक में अपने कर्मचारी की पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुभाष (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपित सतीष भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया है। करावल नगर थाना ने हत्या की धारा में प्राथमिकी की है।
8 वर्षों से नौकरी कर रहा था युवक
सुभाष मूलरूप से मेरठ स्थित गांव गेझा के रहने वाले थे। वह पिछले आठ वर्षों से सतीष के यहां पर नौकरी कर रहे थे। उसी के घर में रहते थे। बुधवार सुबह सवा सात बजे लोगों ने सुभाष को अचेत हालत में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पता चला कि सुभाष का मालिक फरार है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में बताया कि सुभाष के सिर के अंदर चोट लगी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मालिक की तलाश की। शाम को पुलिस ने आरोपित को करावल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसे शराब की लत है।
गायब थे 15 हजार रुपये
उसके घर के बक्से में रखे 15 हजार रुपये गायब थे। उसे शक था कि वह रुपये उसके कर्मचारी सुभाष ने चोरी किए हैं। मंगलवार रात को उसने सच पता लगाने के लिए सुभाष की पिटाई की थी। ज्यादा मारपीट से उसकी मौत हो गई थी। वह घबरा गया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था।
यह भी पढे़ं-
दहला देगा हादसे का VIDEO : घर के बाहर महिला लगा रही थी झाड़ू, पीछे से आई कार ने ऐसा रौंदा कि हो गई मौत
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कमाल! ग्रीन कॉरिडोर से 16 KM दूरी 18 मिनट में तय कर अस्पताल पहुंचाया लिवर
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।