Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हज यात्रा पर जाने वाले हो जाएं सावधान! वरना आप भी हो जाएंगे इस तरह ठगी का शिकार; पढ़ें पूरी खबर

Haj Yatra Fraud दिल्ली पुलिस ने सस्ते में हज यात्रा करवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले इंजीनियर को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। उसके पास से पांच मोबाइल एक लैपटॉप और नौ डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पीड़ित से 1.92 लाख रुपये ठगे थे।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:31 PM (IST)
Hero Image
सस्ते में हज यात्रा कराने का झांसा देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सस्ते में हज यात्रा करवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले इंजीनियर को उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाना पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है।

इसके पास से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप और नौ डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने लोगों के साथ ठगी की है।

साइबर थाने में पीड़ित ने की शिकायत

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि सादिक नाम के एक युवक ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि था उन्हें हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाना था। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर ट्रैवल एजेंसी सर्च की।

80 हजार में यात्रा कराने झांसा

उन्हें दानिश नाम की एक एजेंसी का विज्ञापन दिखाई दिया। दिए गए नंबर पर संपर्क किया। ठग ने 80 हजार रुपये में यात्रा करवाने का झांसा दिया। पीड़ित उसके जाल में फंस गए। आरोपी ने विभिन्न शुल्क के नाम पर पीड़ित 1.92 लाख रुपये ठग लिए। उसने पीड़ित के वॉट्सऐप पर टिकट व अन्य कागजात भेज दिए।

जांच पर कागजात निकले फर्जी

पीड़ित ने जब जांच की तो वह कागजात फर्जी मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी की। थानाध्यक्ष विजय कुमार व एसआइ नंदन सिंह की एक टीम बनाई गई। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिये आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी ने होने पर शुरू की फर्जी एजेंसी

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2020 में मुंबई के एक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की थी। वर्ष 2021 में उसने अपनी खुद की आईटी फर्म शुरू की, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फर्म बंद हो गई। जल्द रकम कमाने के लिए उसने दो फर्जी ट्रैवल एजेंसी बनाकर ठगी करनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Delhi Cop Murder: सिपाही को कुचलकर मारने वाला आरोपी करनाल से गिरफ्तार, हत्या के बाद जानिए पहले कहां गया था आरोपी

जांच में पता चला कि धोखाधड़ी के मामले में उसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्ष 2022 में वह जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर से ठगी करने लगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें