Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुहानी शाम... और रिमझिम-रिमझिम! Delhi-NCR में खुशगवार हुआ मौसम, दिन में छाया अंधेरा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने सुहावना रूप ले लिया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन में ही अंधेरा छा गया और रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के अनुसार राजधानी में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 13 Sep 2024 05:06 PM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली एनसीआर का मौसम खुशगवार हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एनसीआर का मौसम खुशगवार हो गया है। बीते दो दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहे हैं और लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन में ही अंधेरा छा गया है और रिमझिम बारिश हो रही है। इस कारण लोगों को काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

बता दें, दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-17 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 18 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं।

वहीं राजधानी में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई इलाकों में जाम की स्थिति भी देखी गई। वाहनों को पानी के बीच से गुजरते देखा गया। 

यह भी पढ़ेंः Rains Updates: दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा, हल्की बारिश और सुहाना हुआ मौसम; दिल खुश कर देंगी ये तस्वीरें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर