Move to Jagran APP

Delhi MCD Election 2022: चुनाव में यमराज और चित्रगुप्त की एंट्री, यमुना मैली होने पर दोनों कर रहें संवाद

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारने के साथ ही भाजपा इंटरनेट मीडिया के जरिये भी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साध रही है। यमराज और चित्रगुप्त के वीडियो आप को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Tue, 22 Nov 2022 09:14 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली MCD चुनाव में यमराज और चित्रगुप्त की एंट्री। सौजन्य : इंटरनेट मीडिया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारने के साथ ही भाजपा इंटरनेट मीडिया के जरिये भी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साध रही है। यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों की बातचीत वाले वीडियो से वायु प्रदूषण, यमुना नदी की सफाई सहित अन्य समस्याओं के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भी आप पर तंज कसा गया है। मौका देने वालों को धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है।

वीडियो में यमराज चित्रगुप्त का संवाद

भाजपा के ट्विटर हैंडल से लगभग 50 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट कर दिल्ली की समस्याओं के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक वीडियो में यमराज, चित्रगुप्त से कहते हैं कि दिल्ली में एक वर्ष में 54 हजार लोग जहरीली हवा में सांस लेने से मर गए। यमराज कहते हैं, देश की राजधानी की इतनी खराब हालत, चलकर देख आते हैं। इसके आगे एक सड़क पर प्रदूषण के कारण यमराज खांसने लगते हैं। चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं कि आठ वर्ष से एक आदमी इस जहरीली हवा का जिम्मेदार पंजाब में जलने वाली पराली को बताता था। पंजाब में उसने सरकार बना ली, लेकिन अब समस्या हल करने की जगह माफी मांग रहा है।

यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा ये यमुना इतनी मैली क्यों है?

एक अन्य वीडियो में यमुना नदी की गंदगी का मामला उठाया गया है। यमराज कहते हैं कि उन्हें बहन यमुना से मिले अरसा हो गया है। वह यमुना तट पर पहुंचकर चित्रगुप्त से पूछते हैं, राजधानी में इतना बड़ा गंदा नाला है। जब चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं कि यह गंदा नाला नहीं, उनकी बहन यमुना हैं। इस पर वह पूछते हैं कि उनकी बहन का यह हाल किसने किया? चित्रगुप्त बताते हैं कि आठ वर्ष से एक व्यक्ति मंच पर खड़ा होकर बोलता रहता है कि वह यमुना को साफ करेगा, स्वयं उसमें डुबकी लगाएगा, पर कुछ नहीं किया। पंजाब पर भी इसी तरह का वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें नशे की समस्या को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी हमला बोला गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: टिकट बंटवारे पर मुश्किल में AAP, विधायक गुलाब सिंह की हुई पिटाई, एक घर में घुसकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- MCD Election 2022: चुनाव प्रचार में भाजपा और AAP ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, कांग्रेस में मंथन का दौर जारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।