Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: 'हम अपने मकसद में सफल', AAP दिल्ली में सभी सीट हार के बाद भी क्यों है खुश? ये है असली वजह

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठजोड़ भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाया। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया। लोकसभा चुनाव हारने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमने पिछले लोकसभा चुनाव से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उधर भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर सीधा हमला बोला।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 05 Jun 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: AAP दिल्ली में सभी सीट हार के बाद भी क्यों है खुश? फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। (Delhi Politics Hindi News) दिल्ली लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में हैरान कर देने वाले नतीजों के बाद भी राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM mODI) के साथ खड़ी नजर आ रही है। आज आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी, संदीप पाठक और और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने पिछले लोकसभा चुनाव से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

हमने पंजाब और चंडीगढ़ में बीजेपी को रोक दिया-AAP

अगर आप विधानसभा चुनाव के परिणामों से लोकसभा के परिणामों की तुलना करेंगे तो हमें कम वोट मिले हैं, लेकिन हम अपने मकसद में सफल रहे हैं। हमारा लक्ष्य बीजेपी को रोकना था। हमने पंजाब और चंडीगढ़ में बीजेपी को रोक दिया। हमने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। हम आने वाले समय में और भी ज़्यादा मेहनत करेंगे और अच्छे परिणाम लेकर आएंगे।

— AAP (@AamAadmiParty) June 5, 2024

दिल्ली भाजपा ने प्रेसवार्ता कर केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

इससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने प्रेसवार्ता किया। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में इससे पहले किसी भी पार्टी ने लगातार तीन बार सभी सीटें जीती है। इस जीत के नायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत ने जीत सुनिश्चित की। जिस दिन अवसरवादी गठबंधन हुआ था उसी दिन भाजपा (Delhi BJP) की जीत सुनिश्चित हो गई थी। पंजाब (Punjab News) में आप (AAP News) व कांग्रेस (Delhi Congress) आपस में लड़ रहे थे और दिल्ली में गठबंधन था। दिल्ली राजधानी हैं। यहां के लोग इस अवसरवादी गठबंधन को सही तरह से समझ रहे थे।

दिल्ली की जनता ने जेल का जवाब वोट की चोट से दिया-BJP

भ्रष्टाचारी सरकार दिल्ली में है। भाजपा 16 माह से इस सरकार का पोल खोलती रही है। दिल्ली के लोग बता दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भ्रष्ट हैं। वह जेल का जवाब वोट से देने की बात करते थे, लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें जेल का जवाब वोट की चोट से दिया है।

सभी सात सांसद जनता के सेवक हैं। आज से जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। जल संकट है। मानसून आने वाला है लेकिन नालों की सफाई नहीं हुई है। भाजपा दिल्ली वालों की समस्याओं को उठाती रही है। जल संकट (Delhi Water Crisis) , नालों की सफाई, पेंशन की समस्या दिल्ली सरकार के कारण है। समस्याओं के समाधान के लिए दिल्लीवासी दिल्ली में डबल इंजन की सरकार लाने की जरूरत है।

यह जीत हमारे लिए एक विराम है। अब सभी कार्यकर्ता भ्रष्ट केजरीवाल सरकार को हटाने के लिए काम करेंगे। सात सेवक दिल्ली की सूरत बदलने के लिए काम करेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा अगले छह माह तक दिल्ली की जनता को यह बताने के लिए अभियान चलाया जाएगा कि कौन सा काम किस सरकार का है।

यह भी पढ़ें: AAP दिल्ली में अब भी दमदार, केजरीवाल की तगड़ी चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस और भाजपा को लगा झटका

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें