Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: 'दिल्ली के हर नागरिक को बार-बार बताना होगा...', केजरीवाल को लेकर ये क्या बोल गई कांग्रेस

आबकारी मामले (Delhi Excise Case) में अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के दो-तीन नेता जेल में बंद हैं। ईडी के बाद सीबीआई भी मामले की जांच में जुटी है। अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद् यादव ने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक को बार-बार उन्हें बताना होगा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sun, 14 Jul 2024 09:01 AM (IST)
Hero Image
Delhi News: दिल्ली के सीएम पर कांग्रेस का हमला। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार की लगातार उजागर हो रही विफलताओं को एजेंडा बनाकर रणनीति के तहत दिल्ली की जनता बताना होगा।

आज उनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, हमें नकारात्मक मनोवृति को स्पष्ट करके हर नागरिक को बार-बार बताना होगा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं, भ्रष्टाचार के लिए जेल गए हैं।

भ्रष्टाचार में उनके मंत्री भी जेल में-कांग्रेस

भ्रष्टाचार में उनके मंत्री भी जेल में है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के समक्ष अपनी बात रखने के साथ-साथ केजरीवाल सरकार की जन विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाना होगा।

आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में पटपड़गंज जिला की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते कहा कि यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (Delhi BJP) की आपसी जंग से दिल्लीवासी परेशान है और पिछले 10 वर्षों में राजधानी में नागरिक सुविधाओं के लिए लोगों को जिस तरह समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।

कांग्रेस को शीर्ष पर लाने के लिए एकजुटता जरूरी-देवेंद्र यादव

दिल्ली वाले कांग्रेस (Delhi News) के सुव्यवस्थित शासन की बात कर रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस (Delhi Congress) को शीर्ष पर लाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना है। पटपड़गंज जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक का जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।

बैठक में पूर्व सांसद परवेज हाश्मी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज व पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण रावत सहित ब्लाक, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी मौजूद थे।

यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रयासों से ही संभव होगा। हमें कार्यकर्ताओं को वरियता के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना होगा क्योंकि किसी भी राजनीति दल का कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होता है।

खैबर पास की झुग्गियों को तोड़ सरकार ने किया गलत : यादव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आप सरकार, डीडीए, नगर निगम सहित किसी भी सरकारी एजेंसी दिल्ली में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए झुग्गियां तोड़ने का अधिकार नही है।

इस पर कोर्ट के भी स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी गरीब आदमी के घरोंदे को उजाड़ने से पहले अस्थाई व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक विधानसभा के 84 लेन खैबर पास की झुग्गियों को तोड़कर सरकार ने अमानवीय कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें: JLN Stadium में आयोजित हुआ 'एन ओलिंपिक अवेयरनेस दौड़', गिरिराज सिंह और मनोज तिवारी ने दिखाई झंडी