Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: बाप-बेटा निकले बड़े ठग, एक ही संपत्ति कई लोगों को बेची और पैसे लेकर हो जाते रफूचक्कर; दोनों गिरफ्तार

Delhi Crime News दिल्ली पुलिस ने एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है जो एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर रहे थे। दोनों को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। मोहन लाल गुप्ता और दिव्यम गुप्ता नाम के इन आरोपियों ने कई मामलों में जाली दस्तावेज बनाए कई ऋण लिए और गिरवी रखी संपत्ति अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दी।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 29 Sep 2024 11:13 PM (IST)
Hero Image
संपत्ति बेचकर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। इनकी पहचान मोहन लाल गुप्ता और दिव्यम गुप्ता के रूप में हुई है।

डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार, मोहन लाल गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, उसने एक प्रॉपर्टी किराए पर ली थी और उसका मालिक बताकर फर्जी तरीके से बेच दिया था। इसके अलावा एक ही संपत्ति दो लोगों को बेच दी थी।

संपत्ति बेचने के बाद रखी गिरवी

एक मामले में शिकायतकर्ता को संपत्ति बेचने के बाद उसे गिरवी रख दिया गया था। सभी मामलों में उसने जाली दस्तावेज बनाए, कई ऋण लिए और गिरवी रखी संपत्ति अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दी थी। मोहन लाल गुप्ता कुल आठ मामलों में शामिल पाया गया, जिनमें चार में वह वांछित था। दिव्यम गुप्ता धोखाधड़ी के दो मामलों में शामिल पाया गया है।

नकली दस्तावेजों में संपत्ति बेच देते

कीर्ति नगर थाने में पिछले साल एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पिता पुत्र को आरोपी बनाया गया था। जांच में पता चला अधिकतर मामलों में स्वामित्व के बिना या नकली दस्तावेजों पर दोनों संपत्ति की बिक्री शामिल है।

उसने संपत्ति से संबंधित कुछ कागजात दिखाए और शिकायतकर्ता से रकम लेने के बाद दोनों भाग गए। कुछ मामलों में इन्होंने संपत्ति गिरवी रखकर पैसे ले लिए और शिकायतकर्ता को यह बात नहीं बताई। दोनों इसी तरह के अपराध के लिए राजस्थान में भी वांछित पाए गए।

ये भी पढ़ें- Delhi Constable Death: आरोपी को दो बार पहले भी जेल चुके थे सिपाही संदीप, तब भी वजह थी शराब

बार-बार पता बदलते रहे पिता-पुत्र

यह भी पाया गया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पिता और पुत्र बार-बार अपना पता बदलते रहे। एसीपी नरेश सोलंकी व इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को शनिवार को न्यू पालम विहार से दबोच लिया। दोनों दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें