Move to Jagran APP

Delhi: महिला एसआइ ने सिपाही पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, आरोपित मेरठ से गिरफ्तार

पीड़िता और आरोपित मेरठ के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस में भर्ती होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे दोनों लिव इन में रह रहे थे।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:06 AM (IST)
Hero Image
Delhi: महिला एसआइ ने सिपाही पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, आरोपित मेरठ से गिरफ्तार
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाहदरा जिले के एक थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला एसआइ ने अपने ही थाने में एक सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपित सिपाही को उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक गांव से धर दबोचा है। पीड़िता और आरोपित मेरठ के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस में भर्ती होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे, दोनों लिव इन में रह रहे थे।

पुलिस के के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने गत 20 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, उस वक्त आरोपित अपने गांव गया हुआ था। पुलिस ने 22 जनवरी की रात को आरोपित के गांव में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। उस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर भी लिया था, इतना ही नहीं ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को किडनै¨पग की सूचना दी।

मेरठ देहात के रोहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें पूरा मामला समझाया। जिसके बाद वह आरोपित को दिल्ली ला सके। पुलिस को जांच में पता चला है कि 16 फरवरी को आरोपित सिपाही की शादी होनी है, जबकि पीड़िता का दावा है कि आरोपित ने शादी करने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसके बाद शादी से इन्कार करने लगा।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।