Move to Jagran APP

Delhi Crime: जाफराबाद इलाके में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और चाकू, आठ लोग घायल

पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व चाकू चल गए। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाफराबाद थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Thu, 02 Nov 2023 10:58 AM (IST)
Hero Image
Delhi Crime: जाफराबाद इलाके में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और चाकू, आठ लोग घायल
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद थाना क्षेत्र के चौहान बांगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व चाकू चल गए। इसमें आठ लोग घायल हो गए।

ताजा जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाफराबाद थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार रात की है।

क्या है मामला?

चौहान बांगर के मटके वाली गली में याकूब ने पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल ली है। वह जैकेट बनाते हैं। वहीं, सलमान ब्रह्मपुरी किराने की दुकान चलाता है। बीती रात सलमान की रेहड़ी बिल्डिंग के सामने खड़ी थी।

रेहड़ी हटाने को लेकर याकूब के मजदूरों और सलमान के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद सलमान और अजमत ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और पहली मंजिल पर याकूब की फैक्ट्री में घुस गए। उन्होंने उन पर और अन्य लोगों पर लाठियों और चाकुओं से हमला किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

Also Read-

Delhi Crime: दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर ज्वेलरी शोरूम को लूटा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

ये लोग हुए घायल

1. अशरफ पुत्र मोहम्मद रफीक उम्र 23 साल

2. यूसुफ पुत्र मोहम्मद रफीक 26 वर्ष

3. सलमान पुत्र तुफैल उम्र 19 वर्ष

4. इरफान पुत्र तुफैल उम्र 23 वर्ष

5. नाजिम पुत्र इब्राहिम उम्र 25 वर्ष

6. रशीद पुत्र बलिशेर उम्र 24 साल

इसके अलावा अजमत और सलमान को भी मामूली चोटें आई हैं। सलमान और अजमत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।