Move to Jagran APP

बॉलीवुड के दूसरे शोमैन के रूप में मशहूर सुभाष घई ने कहा- आम लोगों तक पहुंचे साहित्य व कला

सुभाष घई ने उड़ान संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। इस तरह की संस्था सभी प्रांतों में होनी चाहिए।

By Edited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:07 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड के दूसरे शोमैन के रूप में मशहूर सुभाष घई ने कहा- आम लोगों तक पहुंचे साहित्य व कला

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड में सुभाष घई को एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए राजकपूर के बाद दूसरे शोमैन के रूप में दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनाई है। फिल्म निर्माता व निर्देशक सुभाष घई ने दिल्ली में कहा है कि साहित्य व कला आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए, तभी स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव है। इसे लेकर उन्होंने उड़ान संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। इस तरह की संस्था सभी प्रांतों में होनी चाहिए। वह हरियाणा भवन में उड़ान के वर्ष 2018-19 के पंचाग के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य पद्मश्री योगेंद्र (बाबा) व विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली के प्रांत कार्यवाह भारत भूषण, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, संस्कार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी अमीर चंद, प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मान सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बता दें कि गत डेढ़ वर्षों में उड़ान संस्था ने शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित किए हैं। देश, समाज व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 में उड़ान की यात्रा प्रारंभ हुई थी। उड़ान के पदाधिकारी सुमीत मलुजा ने बताया कि जारी कैलेंडर में इस वर्ष होने वाली तमाम गतिविधियों की जानकारी दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।