Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Fire News: बक्करवाला में कपड़े की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Delhi Fire News राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार सुबह एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर आग को बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं सभी कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

By Agency Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने के बाद उठता धुआं। फोटो- ANI

एएनआई, पश्चिमी दिल्ली। मुंडका थाना इलाके के बक्करवाला स्थित दो मंजिला कपड़े की फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक से आग लग गई। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोपहर तक कूलिंग का कार्य चला।

आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। मुंडका थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए कर्मचारी आ रहे थे। इस दौरान अचानक से आग लग गई।

कर्मचारियों ने बाहर निकलकर बचाई जान

सभी कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पुलिस व दमकल विभाग को कॉल किया गया।पुलिस कर्मी पहुंचे व फैक्ट्री के आसपास से लोगों को हटाया गया। फैक्ट्री के आसपास से वाहनों के आवागमन को रोका गया।

इसके बाद जब दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची तो उनके लिए फैक्ट्री तक आसानी से पहुंचने के लिए रास्ता खाली करवाया। दमकल विभाग के कर्मियों ने आते ही आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

30 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह छह बजकर 56 मिनट पर बक्करवाला स्थित फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल विभाग की 30 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।