Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: नोएडा में बनेगा एनसीआर का पहला जू थीम पार्क, कचरे से बनाई जाएंगी सुंदर कलाकृतियां

Delhi News राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे नोएडा में जल्द ही पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क बनने जा रहा है। इस पार्क को 4डी कांसेप्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा जिसमें नकली जानवर भी बिल्कुल असली नजर आएंगे।

By Aditi ChoudharyEdited By: Updated: Thu, 08 Sep 2022 08:47 AM (IST)
Hero Image
Delhi News: नोएडा में बनेगा एनसीआर का पहला जू थीम पार्क, कचरे से बनाई जाएंगी सुंदर कलाकृतियां

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। एनसीआर का पहला जू थीम पार्क नोएडा में बनने जा रहा है। यह अपने आप में अनोखा होगा, जिसका कांसेप्ट 4डी पर आधारित होगा। इसमें नकली जंगली जानवर घूमते दिखेंगे, जिनकी गतिविधि असली जानवरों की तरह होगी। उन्हीं की तरह आवाज भी निकालेंगे।

यहां पर होगा जू पार्क का निर्माण

इस पार्क को मास्टर प्लान-2031 के तहत सेक्टर-94 के महामाया फ्लाईओवर के नीचे और शाहदरा ड्रेन के पास करीब 25 एकड़ में बनाया जाएगा। नोएडा में बनने वाला जू थीम पार्क दिल्ली और नोएडा की सीमा पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी से जुड़ेगा। पार्क में 500 टन लोहे का प्रयोग किया जाएगा। इसको प्लांट में रिसाइकिल किया जाएगा। इसके बाद पार्क में स्कल्पचर बनाए जाएंगे। प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग भी किया जाएगा।

इस पार्क को बनाने में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो भी संस्था पार्क का निर्माण करेगी, उसे ही 20 साल तक इसका रखरखाव करना होगा। इस पार्क में तैयार किए गए जानवरों के संबंध में जानकारी के लिए गाइड रखे जाएंगे।

पार्क में होंगी यह सुविधाएं

एक्टिविटी पार्क में लोगों के लिए रेस्तरां, फूड कोर्ट, वेंडिंग बूथ, इंडोर गेम्स, रिटेल शाप भी होंगी। इन सबका निर्माण कुल ग्रीन एरिया के एक प्रतिशत हिस्से में किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि बोर्ड बैठक में इस जू पार्क के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। पार्क के लिए प्राधिकरण ने रिक्यूवेस्ट आफ प्रपोजल (आरएफपी) जारी की है। कंपनी का चयन होते ही इस साल ही पार्क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।