Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sheila Dikshit Death Anniversary: पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व सीएम शीला दीक्षित, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्लीवासी शीला दीक्षित को आधुनिक दिल्ली की आर्किटेक्ट के रुप में आज भी याद करते हैं। उनके कार्यकाल में पर्यावरण अनुकूल मेट्रो परियोजना सबसे प्रमुख है जिसके शुरु होने से लोगों की यात्रा के लिए सुगम परिवहन व्यवस्था मिली।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:54 PM (IST)
Hero Image
दूसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित की दूसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार काे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद और उनके पुत्र संदीप दीक्षित, पुत्री लतिका, पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री और पूर्व संसदीय सचिव अनिल भारद्वाज सहित अनेक पूर्व विधायकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्लीवासी शीला दीक्षित को आधुनिक दिल्ली की आर्किटेक्ट के रुप में आज भी याद करते हैं। उन्हीं के 15 वर्षों के शासनकाल में दिल्ली का अभूतपूर्व विकास हुआ। उनके कार्यकाल में पर्यावरण अनुकूल मेट्रो परियोजना सबसे प्रमुख है, जिसके शुरु होने से लोगों की यात्रा के लिए सुगम परिवहन व्यवस्था मिली। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शीला दीक्षित ने डीटीसी के बेड़े में सीएनजी युक्त लो-फ्लोर बसाें को शामिल किया और दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए।

अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली में अनेक फ्लाई ओवर, अंडरपास -ओवर ब्रिज, रोड़, अस्पताल, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, स्टेडियम भी शीला सरकार के कार्यकाल में ही बनाए गए। चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के बाद विश्वस्तरीय शहरों में भी उन्होंने दिल्ली की अलग छाप छोड़ी। 

बता दें कि 20 जुलाई 2019 को कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने दिल्ली में बहुत सारे विकास कार्य किए।