Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मनीष सिसोदिया का बदला ठिकाना, नए पते का क्रिकेटर हरभजन सिंह से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

Manish Sisodia दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है। मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ हरभजन के घर में शिफ्ट हो रहे हैं। सिसोदिया शिफ्ट होने से पहले पूजा करा रहे हैं। केजरीवाल की बात करे तो उन्होंने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी घर में शिफ्ट हुए। पढ़िए पूरा अपडेट।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 01:41 PM (IST)
Hero Image
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नए घर में शिफ्ट होंगे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है। अब मनीष सिसोदिया क्रिकेटर हरभजन सिंह के आवास में शिफ्ट होंगे।

वहीं, केजरीवाल राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी घर में शिफ्ट होंगे, जबकि मनीष सिसोदिया हरभजन सिंह के घर में रहेंगे। दोनों ने अपने एक-एक सांसद के घर पर ठिकाना बनाया है और सांसदों से कहा है अपना सामान हटा लो। हरभजन के घर में मनीष सिसोदिया अभी पूजा करवा रहे हैं।

4 अक्टूबर को CM आवास खाली करेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।

अब कहां रहेंगे AAP संयोजक?

ताजा जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव का चुनाव प्रचार का काम देखेंगे।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का नया घर फाइनल, 4 अक्टूबर को खाली करेंगे CM आवास; AAP सांसद के घर होंगे शिफ्ट

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं।

इस्तीफे के बाद घर छोड़ने का किया था एलान

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए CM आवास छोड़ने के बाद कहां रहेंगे

बता दें कि केजरीवाल वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रह रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें