Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तीन दिन के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

पश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद दिल्ली में पिछले चार दिन से छाए अति घने कोहरे की चादर पतली हो गई। इससे दृश्यता के स्तर में भी सुधार हुआ है। फिर भी आईजीआई एयरपोर्ट के पास सुबह में साढ़े तीन घंटे घना कोहरा रहा। शुक्रवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu SumanUpdated: Fri, 29 Dec 2023 09:03 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद दिल्ली में पिछले चार दिन से छाए अति घने कोहरे की चादर पतली हो गई। इससे दृश्यता के स्तर में भी सुधार हुआ है। फिर भी आईजीआई एयरपोर्ट के पास सुबह में साढ़े तीन घंटे घना कोहरा रहा। इस दौरान दृश्यता 150 मीटर रही। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है। इस वजह से शुक्रवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से नए वर्ष का आगाज मध्यम से घने स्तर के कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच होगी।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखेगा। इस वजह से तापमान में गिरावट होगा और पांच से 11 जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे से नौ बजे तक दृश्यता 150 मीटर रही। इस दौरान एयरपोर्ट के सभी रनवे पर रनवे विजुअल रेंज (400 से 800 मीटर) रही। इसके बाद कोहरा कम हो गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में फिर चाकूबाजी: मोबाइल लूट का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों के हमले से पहुंचा अस्पताल

30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

इसका कारण यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अधिकांश कोहरा कम बादलों में तब्दील हो गया। साथ ही कोहरे की चादर सतह से अधिक ऊपर रही। इस वजह से सुबह नौ बजे के बाद दृश्यता में सुधार होता चला गया और दो बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता एक हजार मीटर से अधिक हो गई। सफदरजंग में न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर रही। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर के लिए पहले रेड अलर्ट, 30 दिसंबर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन कोहरे के स्तर में सुधार होने से अलर्ट के रंग बदलकर येलो हो गया।

सुबह ठंड रही थोड़ी राहत, दिन में बढ़ी ठंड

दिल्ली में पिछले 23 दिनों से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ था। एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था लेकिन आकाश में बादल होने के कारण सुबह में न्यूनतम बढ़कर 10.7 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मुंगेशपुर में ठंड सबसे ज्यादा रही

इस सीजन में पहली बार दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया गया। मुंगेशपुर में ठंड सबसे ज्यादा रही। वहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। उस दिन अधिकतम तापमान घटकर 18 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

नए वर्ष के दूसरे सप्ताह भी चलेगी शीत लहर

दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा। इसके बाद ठंड ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक जनवरी से दस जनवरी के बीच ठंड अधिक होती है। इस दौरान ही शीत लहर अधिक चलती है। इस बार उम्मीद है कि नए वर्ष के दूसरे सप्ताह में शीत लहर चलेगी।

दिसंबर में एक दिन भी नहीं चली शीत लहर

इस बार दिसंबर में एक दिन भी शीत लहर नहीं चली। एक भी दिन कोल्ड डे भी नहीं रहा। पिछले दिन भी एक भी दिन शीत लहर नहीं चली थी लेकिन दो दिन कोल्ड डे रहा था। वर्ष 2021 में दिसंबर में चार दिन शीत लहर चली थी। इसके अलावा वर्ष 2020 में सात दिन और वर्ष 2019 में तीन दिन शीत लहर चली थी। वर्ष 18 दिन कोल्ड डे भी रहा था। इस वर्ष आखिरी के दो दिन भी ऐसी स्थिति रहने की संभावना नहीं है।

ये भी पढे़ं- दिल्ली में अब मॉब लिंचिंग पीड़ितों को भी मिलेगी सहायता राशि, LG सक्सेना ने मुआवजा योजना में संशोधन को दी मंजूरी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर