Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नहाने को कहकर दोस्त को ले गया साथ, फिर नहर में दिया धक्का; अब पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

Delhi Crime News दिल्ली में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने मुनक नहर में धक्का दे दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर अस्पताल में रखवाया गया।

By shamse alam Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 26 Sep 2024 02:34 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: नहर में दोस्त को दे दिया धक्का, डूबने से चली गई जान। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। 12वीं कक्षा के एक छात्र को उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने मुनक नहर में धक्का मारकर गिरा दिया। नहर में डूबने से छात्र की मौत हो गई। मृतक की बहन की शिकायत पर विजय विहार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एक मुख्य आरोपित समेत दो नाबालिगों को पकड़ा है।

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। आरोप है कि नहर के किनारे छात्र खड़ा था, तभी इनमें से एक दोस्त ने उसे नहर में धक्का दे दिया। गोताखोरों की मदद से छात्र का शव नहर से बरामद कर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

पुलिस को नहर में धक्का देने की मिली शिकायत

रोहिणी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे विजय विहार थाने को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें एक महिला ने जानकारी दी कि कुछ लड़कों ने उनके भाई को मुनक नहर में धक्का दिया गया है। महिला के घर पहुंची पुलिस को बताया कि उनका भाई विशाल रोहिणी के एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था।

पिता राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में चलाते हैं कैंटीन

जो वापस घर नहीं आया। महिला ने कहा कि उनके भाई को सुबह इलाके के ही एक लड़के ने मुनक नहर में धक्का दिया था। पुलिस ने तुरंत छात्र को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर बाद छात्र का शव नहर से मिला।

पुलिस (Delhi Police) जांच में पता चला कि विशाल परिवार के साथ विजय विहार फेज-1 में रहता था। परिवार में पिता, मां, एक बहन और एक भाई है। पिता राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में कैंटीन चलाते हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अधिकारी का कहना है कि धक्का देने का जिस पर आरोप है लगा है, वह स्कूल से अपनी पढ़ाई छोड़ चुका है। नहर में धक्का मारने के पीछे आरोपितों का क्या मकसद था, पुलिस इस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मोबाइल शोरूम में चोरी, 4 मिनट में बोरियों में भर ले गए 2 लाख के फोन; VIDEO आया सामने