Move to Jagran APP

Gandhi Nagar Market: गांधी नगर मार्केट में सस्ते में कर सकते हैं शॉपिंग, 1000 रुपये में कपड़ों से भर सकता है थैला

Gandhi Nagar Market राजधानी दिल्ली शॉपिंग के लिए बेस्‍ट मानी जाती है। न्‍यू स्‍टाइल के कपड़े पहनना चाहते हैं तो आपके लिए दिल्ली बेस्ट प्लेस में से एक है। यहां कपड़ों के कई बाजार हैं। गांधी नगर मार्केट इनमें से एक है।

By Umesh KumarEdited By: Updated: Fri, 05 Aug 2022 10:20 AM (IST)
Hero Image
एथिया की सबसे बड़ी थोक कपड़ा मार्केट, गांधी नगर मार्केट। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market), कभी पटरियों पर लगने वाल बाजार आज एशिया के सबसे बड़े कपड़ा (Asia Largest Cloth Wholesale Market) मार्केट के नाम से जाना जाता है। एक आंकड़े के अनुसार 1000 रुपये प्रतिदिन के टर्नओवर से शुरू हुआ गारमेंट्स बाजार आज लगभग 100 करोड़ तक का टर्नओवर कर रहा है।

गांधी नगर मार्केट छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े व्यापारियों तक और हर वर्ग के ग्राहक को लिए मुफीद बाजार है। यहां हर मौसम के कपड़े सस्ते दामों पर थोम में मिल जाते हैं।

3 या फिर 12 पीस में खरीद सकते हैं कपड़े

गांधी नगर बाजार में आपको सिंगल पीस में कपड़ा नहीं मिलेगा। आपको सेट के अनुसार कपड़े खरीदने होते हैं, जो 3 या फिर 12 पीस में आते हैं। बच्‍चों के लिए भी यहां 3 टीशर्ट का सेट 150 रुपए में मिल सकती है। कितनी भी मंहगी जींस यहां 350 तक में मिल सकती है।

न राज्यों के कपड़े मिल जाते हैं आसानी से

गांधी नगर मार्केट में मौसम के हिसाब से कपड़े मिल जाते हैं। इसके अलावा हर फैशन के भी कपड़े सस्ते दामों में उपलब्ध होते हैं। इस बाजार में लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, जबलपुर, कानपुर, लुधियाना के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। यहां पर टॉप, सूट, कोट पैंट, जींस, शर्ट, वेस्टर्न लुक वाली शेरवानी, कुर्ता पजामा थोक रेट पर मिल जाते हैं।

सोमवार को रहता है बंद

गारमेंट्स व्यापार में उन्नति के कारण गांधी मार्केट कम समय में लोगों की पहली पसंद बन गया है। बता दें कि यह मार्केट सीलमपुर मेट्रो स्‍टेशन के पास है। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। यह बाजार प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है।

1971 में स्थापित हुआ था बाजार

पंजाब में जब उग्रवाद का दौर चल रहा था तो वहां के व्यापारी दिल्ली (Delhi Cloth Market) आकर बस गए। साथ ही गांधी नगर में पटरियों पर दुकान लगाना शुरू कर दिया। ऐसे में 1971 में बाजार की स्थापना हुई। 1982 में यह कपड़ा व्यापार का बड़ा केंद्र बन गया। यहां पंजाब, राजस्थान के मारवाड़ी और असम के व्यापारियों दुकाने खरीदकर अपना व्यापार शुरू किया।

बाजार में हैं 15 हजार दुकानें

गांधी नगर बाजार में करीब 15000 हजार दुकानें हैं। इसी के चलते इसे एशिया का सबसे बड़ा थोक मार्केट कहा जाता है। दिल्ली की आप सरकार ने 2022-2023 का बजट जारी करते हुए घोषणा भी की थी कि गांधी नगर मार्केट को बड़े वस्त्र केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें