Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में फिर गैंगवार: दो गुटों की झड़प में 2 लोगों की मौत, एक घायल

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुई कथित झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Tue, 10 Oct 2023 10:42 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में फिर गैंगवार: दो गुटों की झड़प में 2 लोगों की मौत, एक घायल।

पीटीआई, जागरण संवाददाता। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुई कथित झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है।

पुरानी दुश्मनी को लेकर किया हमला

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रघु और भूरा ने रविकांत उर्फ डबलू पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने उन पर गोलियां भी चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: लिव-इन पार्टनर के अलग होने पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल; महिला भी लड़ रही जिंदगी की जंग

अधिकारी ने कहा कि तीनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आपराधिक मामलों आरोपी हैं और उनका दूसरे समूह के साथ पैसों को विवाद था। पुलिस ने बताया कि डबलू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: हाईस्पीड RapidX ट्रेन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी