Move to Jagran APP

दिल्ली में दरिंदगीः 11 साल की बच्ची के साथ सहेली के पिता ने किया दुष्कर्म

सहेली के घर पर नहीं मिलने पर बच्ची वापस जाने लगी। इस बीच सहेली के पिता ने उसे ऱोक लिया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 02:57 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में दरिंदगीः 11 साल की बच्ची के साथ सहेली के पिता ने किया दुष्कर्म
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस बार इंसानियत और रिश्ते दोनों को शर्मसार करते हुए दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके में 11 साल की बच्ची से सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  शिकायत के मुताबिक, पीड़ित बच्ची जेजे कॉलोनी (मदनपुर खादर) में परिवार के साथ रहती है। 26 सितंबर को बच्ची अपनी सहेली के घर गई थी। उस दौरान सहेली के पिता महेंद्र मौजूद थे।

सहेली के घर पर नहीं मिलने पर बच्ची वापस जाने लगी। इस बीच सहेली के पिता ने उसे ऱोक लिया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। 

दुष्कर्म की शिकार बच्ची रोते हुए अपने घर आई और जब परिजनों ने पूछा तो उसने सारी बात बता दी। वहीं, आरोपी को मामला दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह फरार हो गया। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।