Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro में 'बिल्लो रानी' गाने पर जमकर थिरकी लड़की, लाल शर्ट वाले लड़के ने शरमा-शरमाकर लूटे मजे; देखें VIDEO

दिल्ली मेट्रो में एक लड़की का बिल्लो रानी गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की की डांसिंग स्किल्स देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोगों को यह पसंद आया तो कुछ ने इसे भद्दा बताया। डीएमआरसी ने पहले ही इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है और जुर्माने का भी प्रावधान है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 04 Oct 2024 07:19 PM (IST)
Hero Image
बिपाशा बसु के फेमस गाने पर लड़की के डांस का वीडियो वायरल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में इन दिनों लड़कियों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके पीछे का उद्देश्य जल्दी लोकप्रियता पाना होता है। यही कारण है कि इस तरह की गतिविधियों पर बैन लगने के बाद भी वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बिपाशा बसु की फेमस सॉन्ग पर जमकर थिरक रही है।

वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन का बताया जा रहा है। वीडियो में एक साड़ी पहनी एक लड़की बिपाशा बसु की फिल्म 'गोल' का फेमस सॉन्ग 'बिल्लो रानी' जमकर ठुमके लगा रही है। वहीं आसपास खड़े लोग दबी जुबान में मजे ले रहे हैं। पीछे लाल शर्ट पहना एक लड़का भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वहीं कई ऐसे लोग हैं जो उसे इग्नोर कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Swati Sharma (@swatisharma2543)

वीडियो पर यूजर्स जमकर कर रहे कमेंट

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स को यह काफी भद्दा लगा तो किसी ने इसकी तुलना मुजरे से की। वहीं कई लोगों ने डीएमआरसी से इसपर कार्रवाई करने को कहा। किसी यूजर ने कहा कि लड़की को शो में अपना यह परफॉर्मेंस दिखाना चाहिए।

ऐसी हरकत पर डीएमआरसी ने लगाया है प्रतिबंध

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो स्वाति शर्मा के नाम से पोस्ट किया गया है। इस जमकर कमेंट और लाइक्स हो रहे हैं। बता दें, डीएमआरसी ने सचेत किया है कि मेट्रो में इस तरह की गतिविधि करने पर प्रतिबंध है। लोगों को इस तरह की घटना की जानकारी मेट्रो प्रशासन को देनी चाहिए। वहीं इस तरह की घटना पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro की येलो लाइन पर रविवार को देरी से चलेगी मेट्रो, DMRC ने बताई टाइमिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें