Move to Jagran APP

Gold Price in Delhi: सोना खरीदने का सही मौका, सिर्फ 10 दिन में ही इतने हजार रुपये गोल्ड के दामों में आई गिरावट

वैश्विक कारणों से ही सही दिल्ली के ज्वेलरी मार्केट में सोने के भाव में भारी गिरावट है। 10 दिन में ही इसके दाम में करीब तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम में कमी देखी जा रही है। इससे ज्वेलर्स इस धनतेरस और दीपावली में 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनके मुताबिक दाम में कमी का सकारात्मक असर देखा जा रहा है।

By Nimish HemantEdited By: GeetarjunUpdated: Thu, 05 Oct 2023 12:09 AM (IST)
Hero Image
नई दिल्ली-करोलबाग के एक ज्वैलरी शो रूम से ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग। फोटो- ध्रुव कुमार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वैश्विक कारणों से ही सही दिल्ली के ज्वेलरी मार्केट में सोने के भाव में भारी गिरावट है। 10 दिन में ही इसके दाम में करीब तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम में कमी देखी जा रही है। इससे ज्वेलर्स इस धनतेरस और दीपावली में 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

कितना रहा सोने का भाव

उनके मुताबिक दाम में कमी का सकारात्मक असर देखा जा रहा है, लोग निवेश के लिहाज से सोना खरीद रहे हैं। बुधवार को दिल्ली के ज्वेलरी बाजारों में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट का सोना 57 हजार 530 रुपये में बिका। जबकि 25 सितंबर को यह 60 हजार के पार पहुंच गया था।

सोने और आएगी गिरावट

बाजार के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने के दाम में और गिरावट की उम्मीद है। वैसे, सोने के दाम में यह गिरावट वैश्विक कारणों से है।

अमेरिकी फेडरल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोरा ने बताया कि अमेरिकी फेडरल बैंक ने अपनी ब्याज दरों में 4.6 प्रतिशत से 5.1 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है और संकेत दिया है कि ब्याज दरें और भी लंबे समय तक इसी तरह बनी रह सकती हैं। जबकि, वित्तीय कंपनी जेपी मार्गन ने व्यापारिकों और निवेशकों को चेताया है कि ब्याज दरें 7 प्रतिशत तक पहुंच सकती हैं।

एक ये भी है कारण

सोने के दामों में गिरावट के पीछे चीन के कई रियल एस्टेट कंपनियों के दिवालियापन होने को भी कारण के रूप में गिनाया जा रहा है। पंकज अरोरा ने बताया कि दिवालिया होने पर पहुंच रही चीन की इन रियल एस्टेट कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।

एक ये भी है सोने के दामों में गिरावट का कारण

द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, कूचा महाजनी के चेयरमैन योगेश सिंघल कहते हैं कि रूस व यूक्रेन युद्ध से जो वैश्विक युद्ध का भय था। वह अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसलिए निवेशकों में आर्थिक अस्थिरता के अनुमान पर सोने में निवेश का रूझान कम हुआ है। इस कारण भी वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट जारी रह सकती है।

दिल्ली के प्रमुख ज्वेलरी बाजार कूचा महाजनी, दरीबा कलां व करोलबाग जैसे अच्छा माहौल देखा जा रहा है। सोने के गिरते दामों के बीच खरीदारों के रुख में बदलाव आया है। ऑर्डर बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- 82 लाख, अनप्लग्ड रेस्तरां और दिनेश अरोड़ा... संजय सिंह की गिरफ्तारी और शराब नीति Scam से क्या है इनका कनेक्शन

धनतेरस पर इस बार बढ़ेगी बिक्री

पिछले वर्ष धनतेरस पर दिल्ली के ज्वेलरी बाजारों में 45 हजार से 50 हजार करोड़ रुपये की धनवर्षा हुई थी। इस बार दाम घटने से बिक्री में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है। दरीबा व्यापार मंडल के महासचिव मनीष वर्मा ने बताया कि लोग सिक्के से लेकर गहनों तक में आर्डर दे रहे हैं। मुख्य तौर पर सोने की बिक्री धनतेरस पर होती है। इस बार उम्मीदें ज्यादा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।