Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: IGI एयरपोर्ट पर दोहा से पहुंचे भारतीय नागरिक के कब्जे से 98 लाख का सोना बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने एक भारतीय को अवैध तरीके से सोना लाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच के बाद जब्त सोने का वजन 1841 ग्राम था और इसकी बाजार में कीमत 98 लाख रुपये आंकी गई। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि यह भारतीय नागरिक दोहा से नई दिल्ली पहुंचा था। सोना पेस्ट के रूप में था।

By Jagran NewsEdited By: Sonu SumanUpdated: Thu, 23 Nov 2023 02:46 PM (IST)
Hero Image
अवैध तरीके से दोहा से भारत सोना लाने का आरोपी गिरफ्तार।

एजेंसी, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय  (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने एक भारतीय द्वारा अवैध तरीके से लाए जा रहे सोने को जब्त किया है। जांच के बाद जब्त सोने का वजन 1841 ग्राम था और इसकी बाजार में कीमत 98 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि यह भारतीय नागरिक दोहा से नई दिल्ली पहुंचा था। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें पेस्ट के रूप में सोने के 8 कैप्सूल बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि यात्री के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- पीएचडी कक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा हत्यारोपी, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार