Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AAP दिल्ली में अब भी दमदार, केजरीवाल की तगड़ी चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस और भाजपा को लगा झटका

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन के बावजूद दोनों दल मिलकर भी दिल्ली में भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाए। इस वजह से दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार कमल खिला और भाजपा के सातों उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। हालांकि इतनी बड़ी हार के बावजूद केजरीवाल को बड़ी खुशखबरी मिल गई है। भाजपा और कांग्रेस के लिए तो यहां बड़ा झटका है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Pooja Tripathi Updated: Wed, 05 Jun 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
केजरीवाल के लिए दिल्ली के लोकसभा चुनाव लाए अच्छी खबर। केजरीवाल के एक्स अकाउंट से

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में आश्चर्यजनक नतीजों के बावजूद राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी रही।

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन के बावजूद दोनों दल मिलकर भी दिल्ली में भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाए। इस वजह से दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार कमल खिला और भाजपा के सातों उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

हालांकि इतनी बड़ी हार के बावजूद अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बड़ी खुशखबरी मिल गई है। वहीं जीत के बावजूद ये चुनाव भाजपा के लिए बुरी खबर लाई है और कांग्रेस के लिए तो यहां बड़ा झटका है।

क्या है अरविंद केजरीवाल के लिए खुशी की वजह

दरअसल इस चुनाव में पार्टी सीट भले ही नहीं जीत पाई हो लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले जहां आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, वहीं भाजपा सभी सीटें जीतकर भी अपना पुराना वोट प्रतिशत बरकरार नहीं रख पाई है।

इस चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत घट गया है और कांग्रेस को 2019 में से भी कम प्रतिशत में वोट मिले हैं। आइए इसे नीचे दिए गए विभिन्न आंकड़ों से समझते हैं।

इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों संसदीय क्षेत्रों के विजेता, प्रतिद्वंदी उनको मिले वोट व जीत का अंतर-

1. चांदनी चौक

कुल पड़े मत- 9,66,102

विजेता- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा)

मत मिले- 5,16,496

मत प्रतिशत- 53.46 प्रतिशत

जीत का अंतर- 89,325

प्रतिद्वंदी- जयप्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस)

मत मिले- 4,27,171

मत प्रतिशत- 44.22 प्रतिशत

2. उत्तर पूर्वी दिल्ली

कुल पड़े मत- 15,52,731

विजेता- मनोज तिवारी (भाजपा)

मत मिले- 8,24,451

मत प्रतिशत- 53.1 प्रतिशत

जीत का अंतर- 1,38,778

प्रतिद्वंदी- कन्हैया कुमार (कांग्रेस)

मत मिले- 6,85,673

मत प्रतिशत- 44.16 प्रतिशत

3. पूर्वी दिल्ली

कुल मत पड़े- 12,64,049

विजेता- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा)

मत मिले- 6,64,819

मत प्रतिशत- 52.59 प्रतिशत

जीत का अंतर- 93,663

प्रतिद्वंदी- कुलदीप कुमार (आप)

मत मिले- 5,71,156

मत प्रतिशत- 45.18 प्रतिशत

4. नई दिल्ली

कुल मत पड़े- 8,47,468

विजेता- बांसुरी स्वराज (भाजपा)

मत मिले- 4,53,185

मत प्रतिशत- 53.48 प्रतिशत

जीत का अंतर- 78,370

प्रतिद्वंदी- साेमनाथ भारती (आप)

मत मिले- 3,74,815

मत प्रतिशत- 44.23 प्रतिशत

5. उत्तर पश्चिमी दिल्ली

कुल मत पड़े- 14,87,207

विजेता- योगेंद्र चांदोलिया (भाजपा)

मत मिले- 8,66,483

मत प्रतिशत- 58.26 प्रतिशत

जीत का अंतर- 2,90,849

प्रतिद्वंदी- उदित राज (कांग्रेस)

मत मिले- 5,75,634

मत प्रतिशत- 38.71 प्रतिशत

6. पश्चिमी दिल्ली

कुल मत पड़े- 15,24,494

विजेता- कमलजीत सहरावत (भाजपा)

मत मिले- 8,42,658

मत प्रतिशत- 55.27 प्रतिशत

जीत का अंतर- 1,99,013

प्रतिद्वंदी- महाबल मिश्रा (आप)

मत मिले- 6,43,645

मत प्रतिशत- 42.22 प्रतिशत

7. दक्षिणी दिल्ली

कुल मत पड़े- 12,95,998

विजेता- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा)

मत मिले- 6,92,832

मत प्रतिशत- 53.46 प्रतिशत

जीत का अंतर- 1,24,333

प्रतिद्वंदी- सही राम (आप)

मत मिले- 5,68,499

मत प्रतिशत- 43.87 प्रतिशत

दिल्ली में तीन लोकसभा चुनावों में हुए कुल मतदान (प्रतिशत में) की स्थिति

वर्ष कुल मतदान पुरुष महिला अन्य
2024 58.69 59.03 58.29 28.01
2019 60.6 60.74 60.14 23.47
2014 65.10 65.93 63.76 -------

इस लोकसभा चुनाव और पिछले दो चुनावों में प्रमुख दलों को मिला वोट प्रतिशत

प्रमुख दल 2024 2019 2014
भाजपा 54.35 56.85 46.63
कांग्रेस 18.91 22.63 15.22
आप 24.17 18.20 33.08

वर्ष 2024 के इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा व आइएनडीआइए को मिले मत प्रतिशत और मत प्रतिशत में अंतर के आंकड़े

संसदीय क्षेत्र मत भाजपा आइएनडीआइए अंतर (%)
चांदनी चौक 58.60 53.46 44.22 9.24
उत्तर-पूर्वी दिल्ली 62.89 53.1 44.16 8.94
पूर्वी दिल्ली 59.51 52.59 45.18 7.41
नई दिल्ली 55.43 53.48 44.23 9.25
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली 57.85 58.26 38.71 19.55
पश्चिमी दिल्ली 58.79 55.27 42.23 13.04
दक्षिणी दिल्ली 56.45 53.46 43.87 9.59

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें