Move to Jagran APP

Modi Cabinet 2024: राव इंदरजीत सिंह लगातार पांचवी बार बने मंत्री, मोदी कैबिनेट में मिला ये मंत्रालय

गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंदरजीत सिंह को तीन केंद्रीय राज्य मंत्रालय मिले हैं। उन्हें राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय मिला है। राव इंद्रजीत सिंह लगातार पांचवीं बार मंत्री बने हैं। भाजपा सरकार से पहले वह कांग्रेस सरकार में लगातार दो बार मंत्री बने थे। इतने लंबे समय तक लगातार कुछ ही नेता मंत्री रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:55 PM (IST)
Hero Image
राव इंदरजीत सिंह लगातार पांचवी बार बने मंत्री, मोदी कैबिनेट में मिला ये मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंदरजीत सिंह को तीन केंद्रीय राज्य मंत्रालय मिले हैं। उन्हें राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय मिला है।

राव इंद्रजीत सिंह लगातार पांचवीं बार मंत्री बने हैं। भाजपा सरकार से पहले वह कांग्रेस सरकार में लगातार दो बार मंत्री बने थे। इतने लंबे समय तक लगातार कुछ ही नेता मंत्री रहे हैं। हरियाणा में कोई नेता लगातार पांच बार राव के अलावा संसद भी नहीं पहुंचा है।

गुड़गांव लोकसभा सीट का इतिहास

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1977 में इस सीट को खत्म कर दिया गया था। 2008 में परिसीमन के बाद फिर यह सीट अस्तित्व में आई। यहां 2009 में फिर यहां लोकसभा चुनाव हुआ। 2009 से इस सीट पर राव परिवार का कब्जा रहा है।

राव इंद्रजीत सिंह तब से लगातार सांसद हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गए और चुनाव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत का परचम लहराया था।

ये भी पढ़ें- Gurugram: मोदी मंत्रिमंडल में राव इंद्रजीत सिंह की हैट्रिक, कुछ ऐसा रहा है हरियाणा के इस नेता का राजनीति सफर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।