Move to Jagran APP

एचएस फुल्‍का ने AAP से किया किनारा, केजरीवाल के मानने से भी नहीं माने

वरिष्‍ठ वकील और आप नेता एचएच फुल्‍का ने लोकसभा चुनाव से पहले आप से किनारा कर लिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा पार्टी को सौंप दिया है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Fri, 04 Jan 2019 10:42 AM (IST)
Hero Image
एचएस फुल्‍का ने AAP से किया किनारा, केजरीवाल के मानने से भी नहीं माने
नई दिल्‍ली, जेएनएन। वरिष्‍ठ वकील और आप नेता एचएच फुल्‍का ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) से किनारा कर लिया है। फुल्‍का ने अपना इस्‍तीफा देने के बाद कहा मैंने अपना इस्‍तीफा केजरीवाल को दे दिया है। उन्‍होंने बताया कि केजरीवाल ने पार्टी नहीं छोड़ने की बात कही मगर मैंने मन बना लिया है।

हालांकि उन्‍होंने बताया कि वह इस बारे में कल शाम चार बजे प्रेस क्‍लब में विस्‍तार से बात करेंगे। इस प्रेस वार्ता में यह भी बताएंगे की उन्‍होंने यह पार्टी क्‍यों छोड़ी है। फुल्‍का ने ट्वीट कर यह जानकारी खुद दी है। इससे पहले भी एक बार एच एस फुल्का ने पहले इस्तीफा दिया था मगर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर वह मान गए थे। 

बता दें कि फुल्का पिछले 30 वर्षों से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं। जनवरी 2014 में फुल्‍का आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। साल में 2014 लोकसभा चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में लुधियाना से चुनाव लड़े थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।