Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदलते मौसम मे रखें खुद का ख्याल : डॉ. अचल गुलाटी

जागरण संवाददाता,बाहरी दिल्ली : ठंड के मौसम मे हवा मे प्रदूषित कण ज्यादा मात्रा में रहते ह

By Edited By: Updated: Wed, 13 Dec 2017 07:49 PM (IST)
Hero Image
बदलते मौसम मे रखें खुद का ख्याल : डॉ. अचल गुलाटी

जागरण संवाददाता,बाहरी दिल्ली :

ठंड के मौसम मे हवा मे प्रदूषित कण ज्यादा मात्रा में रहते है। इस समय नमी के चलते प्रदूषित कण नीचे ही रह जाते है। जो सांस लेने के दौरान शरीर में ज्यादा मात्रा मे प्रवेश करते है। इस दौरान बीमारियो का खतरा बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकता है। यह बात रोहिणी स्थित डॉ.अंबेडकर मेडिकल कालेज के ¨प्रसिपल डॉयरेक्टर डॉ.अचल गुलाटी ने दैनिक जागरण से बातचीत मे कही। उन्होने कहा कि मौसम बदलने के समय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मे कुछ कमी आती है। इसके चलते बीमार लोगो की संख्या में इजाफा होता है। इस दौरान एलर्जी, सांस और दमा के मरीजो की संख्या बढ़ जाती है। इससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते है। मौजूदा समय में दिल्ली मे प्रदूषण का स्तर सामान्य से अभी भी ज्यादा है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के लिए सभी को घर से मॉस्क लगाकर निकलना चाहिए। ठंड मे घर के बुजुर्गो का ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। साथ ही मौसम परिवर्तन का असर हर उम्र के लोगो पर पड़ता है। इसका कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी है। इससे छाती और गले में संक्रमण की समस्या भी बढ़ जाती है। इस दौरान लोगो के पेट की बीमारी भी बढ़ जाती है। लोगो को घरो से बाहर जाने और आने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। ठंड के मौसम में इंफ्लुएंजा वायरस का प्रकोप बढ़ जाता है। इसकी रोकथाम के लिए अस्पतालो में वैक्सीन उपलब्ध है। इसे कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगो के साथ ही बच्चो और बुजुर्गों को लगा लेना चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली की जनता को भी प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देना चाहिए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर