Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान दिया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 02 Sep 2024 10:34 AM (IST)
Hero Image
राजधानी के कई इलाकों में बारिश। फोटो- जागरण

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश और हवाओं के असर से आज सुबह से ही दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है।

उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी राहत महसूस कर रहे हैं। वैसे मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो आज दिनभर मौसम सुहावना ही बना रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का AQI

मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 86 रहा। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर