Move to Jagran APP

Delhi News: पंडित नेहरू ने ब्रिटिश समाज्य को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की : प्रो. बहुगुणा

नेहरु जी की अध्यक्षता में दिसम्बर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ जिसमें सभी ने एकमत से पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ और 26 जनवरी 1930 में लाहौर में उन्होंने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 10:41 PM (IST)
उनके द्वारा उठाए गए कदम का परिणाम अगले पांच-छह दशकों में दिखता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि मनाई। एवान-ए-गालिब आडिटोरियम में नेहरु के सपनों का भारत ‘‘कल, आज और कल’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी के नेता- कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

संगोष्ठी में इतिहासकर प्रो आर. पी. बहुगुणा ने कहा कि नेहरु ने स्वाधीनता की लड़ाई में ब्रिटिश समाज्य को उखाड़ फेंकने के लिए वर्ष 1928 में भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की और अगस्त 1942 में मुम्बई में उन्होंने भारत छोड़ों के संकल्प को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिल गई। उन्होंने कहा कि नेहरु जी की अध्यक्षता में दिसम्बर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ जिसमें सभी ने एकमत से पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ और 26 जनवरी, 1930 में लाहौर में उन्होंने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया।

प्रो. गौहर रजा ने कहा कि पं. नेहरू आजादी के समय देश को व्यवस्थित करने के लिए इतने अधिक मुद्दों पर वैज्ञानिक तरीके से हालात को नियंत्रण किया जो देशवासियों के सामने मिशाल थी। नेहरु ने देश को मजबूत बनाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को लागू करके बेहतर व्यवस्था स्थापित किया, जिसके कारण आज देश को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्व में मुख्य स्थान मिला है। उनके द्वारा उठाए गए कदम का परिणाम अगले पांच-छह दशकों में दिखता है।

मौजूदा मोदी सरकार ने वैज्ञानिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं कर रही जिसके कारण देश में अधिकतर वैज्ञानिक संस्थान बंद हो रहे है जबकि नेहरु ने कहा था कि हम आधी रोटी खाएंगे और साईटिफिक इस्टीट्यूट बनाकर दुनिया को बेहतर बनाऐंगे।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिन्ह गोहिल ने कहा कि नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को आई.आई.ए., आई.आई.टी., इसरो, एम्स, सेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ, भेल, एन.आई.डी. जैसे संस्थान दिए। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार शुक्रवार सुबह शांति वन जाकर उनके समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाएं। बाद में राजीव भवन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत उनकी फोटो पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

सेमिनार में अभा महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, पूर्व सांसद जगदीश टाईटलर, रमेश कुमार, शीला सरकार के पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, पूर्व विधायक विजय लोचव, राजेश जैन, डा नरेश कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.