Move to Jagran APP

Delhi: लालकिला व सलीमगढ़ किले को जोड़ने वाला ऐतिहासिक मंगी ब्रिज हो रहा है जर्जर

बताया जाता है कि लालकिला के पीछे स्थित इस ब्रिज का निर्माण 150 वर्ष पूर्व किया गया था। इसका प्रयोग लालकिला से सलीमगढ़ किले में जाने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इस ऐतिहासिक ब्रिज के नीचे से रिंग रोड गुजरता है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 11:23 AM (IST)
Hero Image
150 साल पहले किया गया था निर्माण
 नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। लालकिला और सलीमगढ़ किले को जोड़ने वाले ऐतिहासिक मंगी ब्रिज दिनोंदिन जर्जर होता जा रहा है। एक माह पहले एक बड़ा ट्रक गुजरने पर ब्रिज के निचले भाग का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर चुका है। इसके बाद से ब्रिज इस हिस्से में नीचे की ओर से और अधिक खोखला दिखने लगा है। बता दें कि यह ब्रिज रिंग रोड पर स्थित है। इस समय इस ब्रिज के नीचे से तीन लेन से यातायात गुजरता है। पहली लेन से राजघाट या सलीमगढ़ बाईपास रोड से आकर आप यमुना बाजार की ओर जा सकते हैं। दूसरी लेन में सीधे हनुमान मंदिर पुल के ऊपर जाती है।

यह लेन 2009-2010 में इसी तरह ट्रक-टाला निकलने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 2013-14 में ब्रिज के इस भाग की मरम्मत कराई गई थी तथा इस भाग के नीचे से गुजनरे वाली सड़क के भाग को करीब तीन फुट नीचा किया गया था। इस ब्रिज की तीसरी लेन सबसे दाहिनी ओर है। यह लेन भी अब बीच वाले भाग की तरह अब क्षतिग्रस्त हो गई है।

ब्रिज में नीचे की ओर से काफी भाग टूट गया है। रिंग रोड पर रात के समय ट्रक-ट्राला (मालवाहक वाहन) इससे छूते हुए निकलते हैं। जिससे दिनों दिन यह जर्जर होता जा रहा है। नीचे की ओर से देखने में यह अब जर्जर दिखता है। एएसआइ ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अब फिर से पत्र लिखा था कि पीडब्ल्यूडी ब्रिज की तीसरे लेन में ब्रिज के आसपास के इलाके में सड़क को तीन फुट तक नीचा करे। जिससे रिंग रोड पर से गुजरने वाले वाहन ब्रिज में न टकराएं।

150 साल पहले किया गया था निर्माण

बताया जाता है कि लालकिला के पीछे स्थित इस ब्रिज का निर्माण 150 वर्ष पूर्व किया गया था। इसका प्रयोग लालकिला से सलीमगढ़ किले में जाने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इस ऐतिहासिक ब्रिज के नीचे से रिंग रोड गुजरता है। पुराना हो जाने से इस ब्रिज के ऊपर से कुछ साल से वाहनों का आवागमन बंद है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।