Move to Jagran APP

974 करोड़ से आएगी आदर्श स्मारक योजना मे जान

- योजना मे शामिल है कुल 110 स्मारक - योजना मे दिल्ली के पाच स्मारको की भी बदलेगी तस्वीर

By Edited By: Updated: Sat, 03 Feb 2018 08:00 PM (IST)
Hero Image
974 करोड़ से आएगी आदर्श स्मारक योजना मे जान
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आने वाले समय मे देश के 110 राष्ट्रीय स्मारक बेहतर दिखाई देगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को इस बार 52 करोड़ का अतिरिक्त बजट मिला है। इस राशि से खास तौर पर आदर्श स्मारक योजना पर काम किया जाएगा। एएसआइ को वर्ष 2017-18 मे कुल 922.32 करोड़ बजट मिला था। विला वर्ष 2018-19 के लिए 974.56 करोड़ आवटित किया गया है। इस बजट से मुख्यरूप से स्मारक आदर्श बनाए जाएंगे। इसमे दिल्ली के भी पांच स्मारक शामिल है। इनमे लालकिला, कुतुबमीनार, हुमायू का मकबरा, पुराना किला और सफदरजग का मकबरा शामिल है। इन स्मारको मे पर्यटको के लिए विश्र्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। एएसआइ को अतिरिक्त बजट मिलने से इस योजना मे जान आएगी। एएसआइ के कुल स्मारको की संख्या 3686 है। इन्हे राष्ट्रीय स्मारक होने का दर्जा दिया गया है। इसमे दिल्ली के भी 174 स्मारक शामिल है। कुल 3686 स्मारको मे से 110 स्मारको को आदर्श स्मारक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। यह योजना 2015 मे शुरू की गई थी। उस समय इस योजना मे 25 स्मारक शामिल किए गए थे लेकिन तब स्मारको पर बहुत काम नही हो सका है। इसे देखते हुए एएसआइ ने पहले से सूची मे शामिल स्मारको के लिए बेहतर की जा रहीं सुविधाओ का कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। अब 75 और स्मारको को और इस सूची मे शामिल किया है। इनमे दिल्ली के भी 2 स्मारक सफदरजंग का मकबरा व पुराना किला शामिल है। कुतुब मीनार परिसर, हुमायूं का मकबरा व लालकिला को पहले की सूची मे ही शामिल किया गया था। धनाभाव के चलते इस योजना पर बेहतर तरीके से काम नही हो पा रहा था। इस तरह स्मारक बनेगे आदर्श योजना की मुख्य विशेषताए 1-स्मारको को पर्यटको के अनुकूल बनाया जाएगा। 2-प्रसाधन कक्ष, पेय जल, सकेतक, कैफेटेरिया और वाई-फाई सुविधाओ को अपग्रेड किया जाएगा। 3-व्याख्या और श्रव्य-दृश्य केद्रो की व्यवस्था की जाएगी। 4- गदे पानी और कूड़ा निस्तारण एव जल संरक्षण के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। 5-स्मारको को दिव्यांगो के अनुकूल बनाया जाएगा। 6-स्वच्छ भारत अभियान को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाएगा।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।