Move to Jagran APP

'PM मोदी वेजिटेरियन कैसे, जब उन्हें...', राहुल गांधी का सवाल, दिल्ली की रैली में बताया परिवार की महिला को बनाएंगे लखपति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनसभा की संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वेजिटेरियन होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वो परिवार की एक महिला को साल भर में एक लाख रुपया भेजेंगे। रैली में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव केसी वेणुगोपाल दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी आए।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 18 May 2024 09:06 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली में राहुल गांधी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनसभा की संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वेजिटेरियन होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वो परिवार की एक महिला को साल भर में एक लाख रुपया भेजेंगे। रैली में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, केसी वेणुगोपाल, दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी आए।

क्या बोले कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा देश को बांटने, नफरत की राजनीति करती है जबकि राहुल गांधी देश को जोड़ते हैं। अहंकारी सत्ता ने पहली बार नहीं कहा कि कांग्रेस को खत्म कर देंगे। देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी के लिए यह गंभीर समय है। इस पार्टी के नेताओं ने देश के लिए गोली खाई है। भाजपा के छोटे मोटे नमूनों गुंडों से डरने का समय नहीं है। हम इन्हें बताएंगे कि देशभक्ति क्या होती है। पीएम को 10 साल लग गए यमुना पार करने में, मेरा नाम कन्हैया है, अभी पूरी सरकार को यमुना पार लेकर आना है।

राहुल गांधी का संबोधन

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में चार सीट आप और तीन सीट कांग्रेस लड़ रही है। सातों सीटों पर आई. एन. डी. आई. ए. के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। हमारा संविधान हर वर्ग का है, अगर यह चला गया तो हमको इसकी रक्षा करनी है। मोदी जी ने 22 से 25 लोगों के लिए काम किया।

लालकिला निजी हाथों में दे दिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि चांदनी चौक के तमाम व्यापारियों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में मोदी जी ने आपके लिए क्या किया? नोटबंदी की, जीएसटी लगाया, अडानी अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया है। जबकि गरीबों- मजदूरों को एक रुपया नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि रेलवे को निजी हाथों में सौंप दिया। लालकिले को भी निजी हाथ मे दे दिया।

मैं पीएम मोदी के साथ डिबेट को तैयार- राहुल

मैं नरेन्द्र मोदी के साथ हर समय डिबेट करने को तैयार हूं। लेकिन वो कभी नहीं आएंगे। मेरे सवालों का जवाब ही नहीं दे पाएंगे। अडानी अंबानी के साथ अपने रिश्ते ही नहीं बता पाएंगे। यहीं मोदी फंस जाएंगे। इसके बाद मैं इलेक्टोरल बॉन्ड और कोरोना काल में थाली बजवाने का मतलब पूछुंगा। 

परिवार की एक महिला को बनाएंगे लखपति

हम अपने घोषणा पत्र में चांदनी चौक के लिए महालक्ष्मी योजना लाए हैं। हम करोड़ों गरीब लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं। हर परिवार से एक महिला चुनकर उसके खाते में साल भर में एक लाख रुपये आ जाएंगे।

पीएम मोदी वेजिटेरियन कैसे?

मोदी जी कहते है कि जब मैं छोटा था तो मुसलमान भाई उनके घर खाना भेजते थे। अरे भाई आप तो वेजिटेरियन हो।

केजरीवाल जी को जेल में डाला, हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। जो लोग पार्टी छोड़ गए, उनकी हमें जरूरत ही नहीं। हमें डरने वाले नहीं, बब्बर शेर चाहिए। हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए जो मेड इन चाइना का मुकाबला कर युवाओं को पहली पक्की नौकरी देंगे। एक साल की ट्रेनिंग देंगे। एक साल में एक लाख देंगे। हम 5 नहीं, 10 किलो अनाज देंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।