Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yamuna Expressway: दिल्ली से आगरा का सफर करने से पहले नोट कर लें टोल टैक्स की पूरी लिस्ट

Yamuna Expressway Toll News यमुना एक्सप्रेस-वे टोल दरें बढ़ गई हैं। इसके बाद जेपी इंफ्राटेक ने भी नई दरें लागू कर दी हैं। टोल वसूली की व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य रहे इसका भी इंतजाम किया गया है।

By Jp YadavEdited By: Updated: Fri, 02 Sep 2022 11:30 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली से आगरा का सफर करने के दौरान नोट जान लें कितना देना होगा टोल और कहां लगी है लिस्ट

नई दिल्ली/नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार आधी रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। देर रात सिस्टम अपडेट होने के साथ वाहन चालकों से नई दरों के हिसाब से टोल वसूली शुरू हो गई। जेवर तक जाने वाले के लिए टोल दरें यथावत हैं। एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर लगे बोर्ड पर भी नई दरों की सूचना अंकित करा दी गई है। दो पहिया वाहनों के लिए भी दरें यथावत हैं।

यमुना प्राधिकरण ने 24 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल दर बढ़ाने के जेपी इंफ्राटेक के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। जेपी इंफ्राटेक ने नई दरें लागू कर दी हैं। जेवर टोल प्लाजा के प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि नई टोल दर सिस्टम में अपडेट होने पर बुधवार अर्धरात्रि से लागू हो गईं।

पहले दिन वाहन चालक व टोल कलेक्शन टीम को किसी प्रकार की चुनौती का सामना नहीं करना पडा। टोल वसूली की व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य रही।

उन्होंने बताया कि जेवर के लिए टोल दरें यथावत हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू नई टोल दर ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो प्वाइंट से कार चालकों को पहले अलीगढ़ के लिए पहले 120 रुपये देने पड़ते थे। अब 125 रुपये टोल लागू हो गया है।

मथुरा के लिए 275 से बढ़कर 285 रुपये, आगरा के लिए 415 से 430 रुपये टोल दर लागू की गई है। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए अलीगढ़ तक 185 रुपये के बजाय 200 रुपये, मथुरा के लिए 425 के बजाय 455 रुपये व आगरा के लिए 645 के बजाय 690 रुपये देने होंगे।

बस या ट्रक के लिए अलीगढ़ तक 380 रुपये के बजाय 405, मथुरा के लिए 865 की जगह 925 रुपये, आगरा के लिए 1310 की जगह 1400 रुपये टोल हो गया है। तीन से छह धुरी वाले वाहनों को अलीगढ़ के लिए 580 की जगह 620, मथुरा के लिए 1320 के बजाय 1410 रुपये, आगरा के लिए 1995 की जगह 2135 वसूला जा रहा है।