Move to Jagran APP

'मैं डटी रहूंगी', दिल्ली HC में दायर इलेक्शन पिटीशन पर बोलीं बांसुरी स्वराज, सोमनाथ भारती ने जीत को दी है चुनौती

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि सोमनाथ भारती की हार हुई है न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि मालवीय नगर विधानसभा में भी जहां से वे मौजूदा विधायक हैं। स्वभाविक बात है कि उन्हें अपनी हार पचाने में मुश्किल हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी या नहीं ये भी प्रश्न उठता है। मैं आम आदमी पार्टी के सामने डटी रहूंगी।

By Agency Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 21 Jul 2024 05:06 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर इलेक्शन पिटीशन पर सांसद बांसुरी स्वराज की आई प्रतिक्रिया।
एएनआई, नई दिल्ली। AAP नेता सोमनाथ भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 में कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती दी है। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं अब नई दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "सोमनाथ भारती की हार हुई है न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि मालवीय नगर विधानसभा में भी जहां से वे मौजूदा विधायक हैं। स्वभाविक बात है कि उन्हें अपनी हार पचाने में मुश्किल हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी या नहीं, ये भी प्रश्न उठता है। चुनाव में हार को उचित ठहराने के लिए उन्होंने मेरे खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दायर की है। विधायक सोमनाथ भारती के असत्य और AAP के झूठ के सामने मैं डटी रहूंगी।"

22 जुलाई को याचिका पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार भारती को 3,74,815 वोट मिले, जबकि स्वराज को 4,53,185 वोट मिले। उन दोनों ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और स्वराज को विजेता घोषित किया गया। न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा 22 जुलाई को चुनाव याचिका पर सुनवाई करने वाले हैं। 

चुनाव में भ्रष्ट आचरण का आरोप

याचिका में कहा गया, "यह याचिका याचिकाकर्ता सोमनाथ भारती द्वारा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत नई दिल्ली से लोक सभा के सदस्य के रूप में बांसुरी स्वराज के चुनाव को चुनौती देते हुए दायर की जा रही है। 25 मई, 2024 को आयोजित लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बांसुरी, उसके चुनाव एजेंट और प्रतिवादी की सहमति से अन्य व्यक्तियों द्वारा भ्रष्ट आचरण का प्रदर्शन किया गया।"

बांसुरी की मदद के लिए आनंद को खड़ा किया गया

याचिका में आरोप लगाया गया कि आप के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को वास्तव में याचिकाकर्ता के खिलाफ बांसुरी स्वराज की मदद करने के लिए खड़ा किया गया था। हालांकि राज कुमार आनंद बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे। इसमें कहा गया कि राज कुमार आनंद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री थे और नौ अप्रैल तक भारती के लिए प्रचार में सक्रिय थे और अचानक उन्होंने 10 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज की सांसदी पर सवाल! दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सोमनाथ भारती, 22 जुलाई को होगी सुनवाई

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।