Move to Jagran APP

LockDown में दिल्ली-हरियाणा के बीच कौन कर सकता है यात्रा और किसे नहीं है छूट, पढ़िए- पूरी खबर

दिल्ली और हरियाणा के बीच आवाजाही करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ कुछ जरूरी कागजात रखना भी जरूरी है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 02 May 2020 07:14 AM (IST)
Hero Image
LockDown में दिल्ली-हरियाणा के बीच कौन कर सकता है यात्रा और किसे नहीं है छूट, पढ़िए- पूरी खबर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर में आगामी 3 मई यानी रविवार तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हरियाणा सरकार ने सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद बॉर्डर पर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार से यह सख्ती और बढ़ गई है। नए आदेश के तहत हरियाणा में दिल्ली या किसी अन्य राज्य की सरकार का पास मान्य नहीं होगा। इस बीच अगर आप बेहद जरूरी काम के चलते दिल्ली और हरियाणा के बीच आवाजाही करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ कुछ जरूरी कागजात रखना भी जरूरी है। 

  • गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत बॉर्डर पर बिना पास वालों को एंट्री नहीं मिलेगी
  • गुरुग्राम से सटे दिल्ली के सभी सातों बॉर्डर पर मेडिकल टीम राउंड ओ क्लॉक ड्यूटी पर तैनात रहेगी।
  • पास रखने के बावजूद बॉर्डर पार कर रहे लोगों को अब वहीं पर मेडिकल जांच  करवानी होगी।
  • बॉर्डर से आगे की यात्रा के लिए तापमान चेक करवाना होगा।
  • ग्रामीण का भी तापमान चेक किया जाएगा, इस दौरान अगर टेंपेरेचर बढ़ा मिला तो वहीं से एंबुलेंस के जरिये ले जाकर होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
  • इस दौरान रैपिड टेस्ट भी उन लोगों का किया जाएगा, जिनका तापमान बढ़ा होगा।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पहचान पत्र रखना होगा।
  • वहीं पास मान्य है जिसे केंद्र सरकार या हरियाणा सरकार ने जारी किया है।
  • आरोग्य ऐप भी डाउन करना अनिवार्य हो गया है।
  •  बहुत ही जरूरी होने पर लोगों को बॉर्डर पार करने के लिए डीएम कार्यालय से इजाजत लेनी होगी। 
  • गैर जरूरी सेवाओं ेमें लगे लोग जिले में आवागमन कर सकेंगे, लेकिन बॉर्डर पार करने के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।
  • सरकारी कार्यालयों के अधिकृत अधिकारी व कर्मचारी
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • वित्त
  • रक्षा
  • डाक विभाग
  • आपदा प्रबंधन और प्रारंभिक चेतावनी देने वाली एजेंसियां, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
  • भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी-कर्मचारी

यहां पर बता दें कि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का आरोप है कि दिल्ली से जो कर्मचारी राज्य के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के बीच आवागमन करते हैं, उनकी वजह से ही कोरोना का विस्तार हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार के आदेश पर दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। ज्यादा सख्ती गुरुग्राम और फरीदाबाद बॉर्डर पर है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।