Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: एक हथियार निर्माता समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, 7 अवैध पिस्टल; 27 कारतूस बरामद

क्राइम ब्रांच ने एक हथियार निर्माता समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिंड मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मार वहां से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sat, 15 Oct 2022 01:48 PM (IST)
Hero Image
भिंड, मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने एक हथियार निर्माता समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिंड, मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मार वहां से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं। साथ ही आरोपितों के कब्जे से सात अवैध पिस्टल और 27 कारतूस बरामद किए हैं।

विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के मुताबिक डीसीपी अमित गोयल व एसीपी अनिल शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जय भगवान, एसआइ नीरज, एएसआइ यशपाल, अशोक,रूपेश, नीरज, हवलदार अनुज, महिपाल और सिपाही तरुण की टीम ने गत दिनों पहले जहांगीरपुरी से यूपी, इटावा के रहने वाले जनक सिंह को गिरफ्तार किया।

वह वर्तमान में करावल नगर में रह रहा था। उसकी निशानदेही पर चार सेमी आटोमैटिक पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 20 लाख छोटे कारोबारियों काे बड़ा लाभ देने की तैयारी में AAP सरकार, मिलेगी छूट

बता दें कि वह पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है। उसने 2019 में मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर उसे दिल्ली, हल्द्वानी व उत्तराखंड में आपूर्ति करनी शुरू की थी। उसे इससे पहले 2021 में हल्द्वानी, उत्तराखंड में हथियारों की अवैध आपूर्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दसने दिल्ली एनसीआर में हथियारों की तस्करी का अपना नेटवर्क विकसित कर लिया था।

पुलिस का कहना है कि तीन वर्षों में वह दिल्ली-एनसीआर में 60-70 से अधिक अवैध पिस्टल की आपूर्ति कर चुका है। जनक सिंह से पूछताछ में पता चला कि वह भिंड निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ कल्लू बाबा से हथियार लाता था। उसके बाद लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुई।

लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उसने उक्त अवैध हथियार भिंड निवासी राजीव ओझा से खरीदे थे। टीम ने राजीव ओझा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। ओझा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता है। वहां से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पूरी होती तो मोहम्मद की आस तो उत्तर प्रदेश में हो सकती थी बड़ी आतंकी घटना

पुलिस का कहना है कि जनक सिंह, जाफराबाद निवासी मोहम्मद राशिद को हथियार आपूर्ति करता था जो उक्त हथियारों को आगे दिल्ली एनसीआर में अपराधियों को बेचता था। उसके बाद राशिद को जाफराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह ट्रांस यमुना के रहने वाले वाहिद और अन्य स्थानीय अपराधियों को हथियार आपूर्ति करता था। वाहिद तीन वर्ष पहले गैंगवार में मारा गया।