Move to Jagran APP

Delhi Weather: दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए आज के मौसम पर IMD का क्या है अपडेट

मानसून आने के बावजूद भी दिल्ली में अभी उतनी बारिश देखने को नहीं मिल रही है जैसी होती है। दिल्ली कहीं हल्की तो कहीं मध्यम गति से बारिश हो रही है। दिल्ली में कुछ दिन ही झमाझम बारिश देखने को मिली है। साथ ही उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 23 Jul 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को दिल्ली में कई जगहों पर अच्छी बरसात हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस दोनों से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में बूंदाबांदी हो रही थी। इससे वातावरण में नमी की मात्रा तो बढ़ रही थी, लेकिन दिन के समय धूप निकलने के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार सुबह भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज सूरज निकला रहा, लेकिन 12 बजे के बाद से घने बादल छाने शुरू हो गए। कुछ ही देर में वर्षा शुरू हो गई।

कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तक 31.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा पूसा में 52.0 मिमी और उसके बाद पीतमपुरा में 48.5 मिमी दर्ज की गई। लगभग सभी जगह यह वर्षा पूर्वाहन साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच रिकार्ड की गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 65 प्रतिशत तक रहा।

बारिश की संभावना आज भी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी संभावित है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री रह सकता है।

साफ हवा पर मौसम की मेहरबानी

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 85 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का यही स्तर बने रहने की संभावना है।

सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे तक कहीं कितनी हुई बरसात (मिमी में)

पालम- 8.9

लोधी रोड- 26.6

रिज- 27.8

आयानगर- 13.6

दिल्ली विवि- 39.5

पूसा- 52.0

नजफगढ़- 19.5

पीतमपुरा- 48.5

ये भी पढ़ें- दिल्ली नहीं, इस साल पूर्वोत्तर में है देश का सबसे प्रदूषित शहर; जानिए सबसे खराब हवा वाले 10 सिटी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।