Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Today: दिल्ली में नहीं थम रहा कड़ाके की ठंड का तांडव, जाते-जाते डरा रही जनवरी

राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह भी कोहरे की चादर छाई रही। वहीं आज सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है। कोहरे के चलते सुबह 8.30 बजे सफदरजंग और पालम दोनों जगहों पर दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

By sanjeev Gupta Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:17 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Today: दिल्ली में नहीं थम रहा कड़ाके की ठंड का तांडव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को भी दिल्ली के मौसम में ठिठुरन भरी ठंड बरकरार रही। सुबह का तापमान एक दिन पहले की तुलना में थोड़ा सा बढ़ा तो दृश्यता के स्तर में भी सुधार रहा।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को यह 6.0 डिग्री था। कहीं हल्के तो कहीं मध्यम कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

Also Read-

एक दिन पहले यह 1200 मीटर तक रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

जनवरी में शीत लहर के हालात

AQI बहुत खराब श्रेणी में

उधर नए साल के 29वें दिन भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 376 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे राजधानी में सांसों पर संकट बना हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें