Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया- आज कैसा रहेगा मौसम

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वजह से शनिवार को गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। खास बात है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Sat, 02 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में तेज हवा के साथ होगी बारिश

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इस वजह से थोड़ी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर रात वर्षा हो सकती है।

तेज हवा के साथ होगी बारिश

वहीं शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वजह से शनिवार को गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को वर्षा होने पर अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसलिए शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

आठ दिन की राहत के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया है। इस वजह से शुक्रवार को एयर इंडेक्स 200 से अधिक पहुंच गया। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट होने की संभावना है और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में रही सकती है।

सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 208 रहा जो खराब श्रेणी में है। इससे पहले 22 फरवरी से 29 फरवरी तक एयर इंडेक्स 200 से कम मध्यम श्रेणी में था। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 157, गाजियाबाद का 159, ग्रेटर नोएडा का 198 व नोएडा का एयर इंडेक्स 175 रहा जो मध्यम श्रेणी में हे। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 227 रहा।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections: दिल्ली की इस सीट से कभी हारते-हारते बचे थे आडवाणी, कांग्रेस ने खेला था बड़ा दांव


Lok Sabha Elections: हरियाणा की इस सीट से गैर जाट पर दांव खेलने के मूड में BJP, प्रत्याशियों के नामों का सौंपा पैनल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें